Video-Rhea Chakraborty Video: रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत मामले में जारी किया वीडियो, कही ये बात

riya

नई दिल्ली फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई हैl इसके बाद रिया ने एक वीडियो जारी किया हैl इसमें वह कह रही है कि उन्हें न्यायपालिका पर भरोसा है और वह मानती है कि न्याय होकर रहेगा।

बिहार पुलिस द्वारा सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच शुरू करने के बाद रिया चक्रवर्ती भूमिगत हो गई थीं, वह आखिरकार अपनी कहानी साझा करने के लिए सामने आई है। सोशल मीडिया पर उन्होंने 20 सेकेंड का एक वीडियो शेयर किया हैl इसमें वह कह रही है कि उन्हें भगवान और न्यायिक प्रणाली पर पूरा भरोसा है। यह पहली बार है जब सुशांत सिंह राजपूत के पिता के.के. सिंह के FIR दर्ज करने के बाद रिया खुलकर सामने आई हैं।