सिंगरौली और अंबिकापुर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 3.5 मापी गई तीव्रता
भोपाल/रायपुर। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती इलाकों में शनिवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले और छत्तीसगढ़ के उत्तरी अंचल (अंबिकापुर क्षेत्र) में यह झटके दर्ज किए गए।
रिक्टर पैमाने पर इन भूकंप के झटकों की तीव्रता 3.5 मापी गई है।
जान-माल का नुकसान नहीं
राहत की बात यह रही कि भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण क्षेत्र में किसी भी प्रकार के जान-माल या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है। झटके महसूस होते ही एहतियात के तौर पर कुछ स्थानों पर लोग घरों से बाहर निकल आए थे।
मौसम वैज्ञानिकों और सीस्मोलॉजी केंद्र के अनुसार, 3.5 तीव्रता का भूकंप मध्यम से हल्के स्तर की श्रेणी में आता है, जिससे बड़ी तबाही की आशंका नहीं रहती। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।











