यशभारत डॉट कॉम कटनी। शारदेय नवरात्र के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, कटनी में कन्या पूजन, कन्या भोज एवं भंडारे का आयोजन किया गया। भाजपा जिला कार्यालय में कन्या पूजन अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीपक सोनी ‘टंडन’ सहित पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने देवी स्वरूपा कन्याओं का विधि-विधान से पूजन किया। भाजपा जिला कार्यालय में कन्या पूजन में कन्याओं को खीर, पूड़ी एवं सब्जी का भोजन कराकर दक्षिणा भेंट की गई तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

कन्या भोज से पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीपक सोनी टंडन सहित उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मां दुर्गा की आरती कर प्रदेश एवं जिले की सुख-समृद्धि की कामना की। भाजपा जिला कार्यालय में कन्या पूजन के पश्चात भाजपा कार्यालय में आयोजित भंडारे में कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने प्रसाद ग्रहण किया।
भाजपा जिला कार्यालय में चैत्र एवं शारदेय नवरात्र के अवसर पर कन्या पूजन एवं भंडारे के आयोजन की परंपरा रही है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री दीपक सोनी ‘टंडन’ ने कहा कि नवरात्र का पर्व हमें शक्ति स्वरूपा मातृशक्ति के प्रति सम्मान, श्रद्धा और समर्पण का संदेश देता है। कन्याओं में देवी स्वरूप के दर्शन कर उनका पूजन करना हमारी सनातन संस्कृति की महत्वपूर्ण परंपरा है। मां दुर्गा की कृपा सभी पर बनी रहे, यही कामना है। अपनी संस्कृति एवं परंपराओं के अनुरूप ऐसे धार्मिक आयोजनों में सहभागी बनना हम सभी के लिए गौरव का विषय है।
इनकी रही उपस्थिति
भाजपा जिला कार्यालय में कन्या पूजन के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीपक सोनी टंडन, वरिष्ठ नेता श्री पीतांबर टोपनानी, श्री सुरेश सोनी, श्री भंवरसिंह चौहान, श्री श्याम निषाद, श्री सुनील उपाध्याय, श्री रवि खरे, श्री चेतन हिंदुजा, श्री आशीष गुप्ता ‘बाबा’, सुश्री अंकिता तिवारी, श्री मनीष दुबे, श्री अम्बरीष वर्मा, श्री सचिन तिवारी, श्री यज्ञ दत्त मिश्रा, श्रीमती ऋचा गेलानी, श्री अर्पित अग्रवाल, श्री पारस जैन, श्री सौरभ अग्रवाल, श्री श्रीराम पटेल, श्री खेमचंद्र पोपटानी, श्री प्रदीप साहू, श्री अनुराग त्रिसोलिया, श्रीमती शिल्पा जैन, श्रीमती संगीता मेघानी, श्री संकल्प अग्रवाल, श्री शुभ सोनी, श्री अनुनय शुक्ला, श्री अविनाश कोल, श्री कुलदीप कोल एवं श्री शिवकुमार यादव सहित अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।













