jabalpur

जबलपुर कलेक्टर ने अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धाजन दिवस की वीडियो कॉल से ऐसे दी शुभकामनाएं

जबलपुर। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों से आज वीडियो कॉलिंग के जरिये बात कर उन्हें अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस की बधाई दी।

शर्मा ने बातचीत के दौरान वृद्धजनों की कुशलक्षेम पूछी साथ ही उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की । कलेक्टर ने अंर्तराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुये उत्सव के रूप में मनाने का आग्रह भी वृद्धजनों से किया।

उन्होंने वृद्धजनों से वृद्धाश्रम की व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली और शीघ्र वहॉं आकर उनसे मिलने का वादा किया ।

बता दें कि आज एक अक्टूबर को अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बाजनामठ के समीप स्थित वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के लिये लूडो, शतरंज जैसे इंडोर गेम की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम