Sunday, May 17, 2026
Latest:
Latest

हाथरस Live: ग्रेटर नोएडा में हिरासत में लिए गए राहुल-प्रियंका, पुलिस के साथ धक्का-मुक्की

हाथरस पीड़िता की मौत के बाद से पूरे देश में उबाल है। इस मामले पर राजनीति भी शुरू हो गई है।

वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी हाथरस जाने के लिए दिल्ली से रवाना हुए। उनके साथ हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी थे।

हालांकि उन्हें यमुना एक्सप्रेसवे पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने रोक दिया। इसके बाद दोनों नेता पैदल ही हाथरस के लिए चल पड़े। हालांकि थोड़ी दूरी पर राहुल की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हो गई।

वहीं पुलिस ने राहुल और प्रियंका को हिरासत में ले लिया है। इसके अलावा पीड़िता के गांव में मीडिया के प्रवेश पर रोक लगाई गई

We have stopped them here. The Epidemic Act is being violated. We will not allow them to proceed forward: Noida ADCP Ranvijay Singh https://t.co/3VATy9FngK

हम उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दे सकते: एडीसीपी
नोएडा के एडीसीपी रणविजय सिंह ने कहा, ‘हमने उन्हें (राहुल-प्रियंका) यहां रोका है। महामारी अधिनियम का उल्लंघन किया जा रहा है। हम उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति नहीं देंगे।’

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम