jabalpur

जबलपुर उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी में बगावत

धीरज पटेरिया और आलोक ओंकार तिवारी ने की निर्दलीय चुनाव की तैयारी।                                             जबलपुर। जबलपुर उत्तर मध्य विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी में बगावत के आसार स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं ।भाजपा प्रत्याशी शरद जैन की नाम की घोषणा के साथ ही टिकट की दावेदारी कर रहे राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य धीरज पटेरिया ने पार्टी की स्थाई सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है, वहीं भाजपा के दिग्गज स्वर्गीय ओमकार प्रसाद तिवारी के पुत्र आलोक तिवारी भी टिकट न मिलने से नाराज हैं । इन दोनों नेताओं ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने की तैयारी करनी शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Back to top button