Site icon Yashbharat.com

जबलपुर आज मिले 43 कोरोना संक्रमित, 50 स्वस्थ होकर घर लौटे

corona_virus

corona_virus Omicron Varian

जबलपुर, आशीष शुक्ला। जबलपुर में कोरोना से स्वस्थ होने पर रविवार 13 दिसम्बर को 50 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है।

वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिली 1 हजार 267 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना के 43 नये मरीज सामने आये हैं।

आज डिस्चार्ज हुये 50 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 14 हजार 136 हो गई है और रिकवरी रेट 95.17 प्रतिशत हो गया है।

कल शनिवार की शाम 6 बजे से आज रविवार की शाम 6 बजे तक चौबीस घण्टे के दौरान आये 43 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 14 हजार 852 हो गई है।

पिछले चौबीस घण्टे में कोरोना से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु की रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। जबलपुर में कोरोना से मृत होने वाले मरीजों की संख्या 229 ही है। जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस 487 हो गये हैं। कोरोना टेस्ट हेतु आज 1हजार 004 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं।

Exit mobile version