Site icon Yashbharat.com

जबरन धर्म परिवर्तन: धर्म छिपा कर प्रेमजाल में फांसा, फिर किया निकाह, और अब किया ऐसा काम

कानपुर के कल्याणपुर में एक युवक ने धर्म छिपाकर एक युवती को अपनी प्रेमजाल में फांस लिया। इसके बाद उससे कोर्ट मैरिज कर ली। विरोध पर युवती से गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।बहराइच के नानपारा निवासी आदिल अली बैग उर्फ दीपक ने आवास विकास के कैलाश विहार में रहने वाली एक युवती को अपना धर्म छुपा प्रेम जाल में फंसा लिया था।

जिसके बाद आदिल ने 13 जून 2018 को फर्जी दस्तावेजों के सहारे युवती से कोर्ट मैरिज कर ली। आदिल युवती को बहराइच ले जाकर किराए के मकान में रहने लगा। शादी के 3 वर्ष बीत जाने के बाद अचानक कपड़े धोते समय आदिल अली का आधार कार्ड युवती के हाथ लग गया।

आधार कार्ड पर पति की फोटो देखी उसी के होश उड़ गए। आधार कार्ड दिखाने पर पति ने उसे दोस्त का बताते हुए मामले को टाल दिया। लेकिन युवती ने मामले की खोजबीन की तो पता चला कि आदिल के पहले से एक पत्नी और दो बच्चे हैं । उसने अपना धर्म छुपा युवती से शादी की है।

विरोध करने पर आदिल ने अपने भाई आमिर, बहनोई रहीम के साथ मिलकर युवती के साथ गाली-गलौज, मारपीट करते हुए उसके जेवर भी छीन घर से निकाल दिया। जिसके बाद युवती ने अपने मायके आकर कल्याणपुर थाने में मामले की शिकायत की।

कल्याणपुर इंस्पेक्टर वीर सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर फर्जी दस्तावेजों के सहारे पहचान बनाना, फर्जी दस्तावेज तैयार कराना, धोखाधड़ी कर शादी करना समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

 

Exit mobile version