jabalpur

किसानों को उचित समय पर बीज उपलब्ध करायें- डॉं. बिसेन

जबलपुर । जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय स्थित संचालनालय विस्तार सभागार में सीड हब केन्द्रों की वार्षिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें गत दो वर्षों के बीज उत्पादन की समीक्षा एवं आगामी वर्ष के लिये लक्ष्य निर्धारित किया गया।

कुलपति डॉ. प्रदीप कुमार बिसेन ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कृषि वैज्ञानिकों का आव्हान किया कि कृषकों को इस परियोजना के तहत उच्च गुणवत्ता वाले नवीन जातियों के बीज कृषि विज्ञान केन्द्रों के माध्यम से कृषकों को उचित समय पर उपलब्ध करायें, साथ ही तकनीकी जानकारी भी दें।

जिससे प्रधानमंत्री के संकल्पानुसार 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने में सहयोग मिले। उन्होंने वैज्ञानिकों से इस वर्ष के लक्ष्य की प्राप्ति को पूर्ण करने के लिये हर संभव प्रयास करने के लिये अभिप्रेरित किया।

संचालक विस्तार सेवायें डॉ. (श्रीमति) ओम गुप्ता ने बैठक की रूपरेखा एवं कृषि विज्ञान केन्द्रों की प्रगति पर प्रकाष ड़ालते हुये बताया कि जनेकृविवि के अन्तर्गत 5 कृषि विज्ञान केन्द्रों एवं 2 अनुसंधान केन्द्रों में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली द्वारा दलहन उत्पादन को बढावा देने के उद्देश्य से सीड हब कार्यक्रम संचालित हो रहा हैं जिसमें दलहनी बीज (10 वर्ष से कम की नवीनतम किस्में) का उत्पादन लिया जाता है।

परियोजना का मुख्य उद्देश्य अच्छी गुणवत्ता वाले एवं वैज्ञानिकों की देखरेख में उगाये दलहनी बीजों को कृषकों तक पहुचाया जा सके एवं उत्पादन में बढ़ोत्तरी की जा सके। संचालनालय विस्तार सभागार में सीड हब केन्द्रों की वार्षिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया है।

इस दौरान संचालक अनुसंधान सेवायें डॉ. धीरेन्द्र खरे, संचालक प्रक्षेत्र डॉ. शरद तिवारी, संयुक्त संचालक डॉ. दिनकर शर्मा, कार्यपालन यंत्री इंजी. पी.के. सिंह एवं समस्त सीड हब परियोजना के नोडल अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं नोडल अधिकारी डॉ. संजय वैशंपायन द्वारा किया गया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply