Site icon Yashbharat.com

जनता को राहत, 3 दिन बाद फिर घटे पैट्रोल के दाम

बिजनेस डेस्कः पैट्रोल की कीमतों पर आम जनता को आज फिर राहत मिली है। तेल कंपनियों ने पैट्रोल की कीमतों में 8 पैसे की कटौती की है जबकि डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में अब पैट्रोल की कीमत 76.35 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं डीजल की कीमत 67.85 रुपए प्रति लीटर है। बता दें कि तेल कंपनियों ने यह कटौती लगातार तीन दिन तक दाम स्थिर रखने के बाद की है।
268035d4 8172 46ef 9268 05bb196342da

पैट्रोल का दाम
इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक मंगलवार को राजधानी दिल्ली में पैट्रोल का दाम 76.27 रुपए प्रति लीटर हो गया है। कोलकाता की बात करें तो वहां अब दाम 78.94 रुपए, मुंबई में 84.06 रुपए और चेन्नई में 79.16 रुपए हो गया है।

डीजल के दाम
डीजल की बात करें दिल्ली में इसका दाम 67.78 रुपए हो गया है। अन्य शहरों की बात करें तो कोलकाता में डीजल का भाव 70.33 रुपए, मुंबई में 72.13 रुपए और चेन्नई में 71.54 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

पंजाब में पैट्रोल की कीमतें
वहीं पंजाब की बात करें तो यहां जालंधर में आज पैट्रोल 81.47 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। बाकी शहरों की बात करे तो अमृतसर में पैट्रोल 82.02 रुपए, लुधियाना में 81.77 रुपए और पटियाला में 81.73 रुपए के दाम पर बिक रहा है।

Exit mobile version