जख्म पर नमक: एमवाय अस्पताल में इलाज के लिए दो घंटे भटकती रही दुष्कर्म पीड़ि‍त बच्ची

इंदौर। एक वर्ष की दुष्कर्म पीड़िता बच्ची को पहले ‘अपनों’ ने जख्म दिए, फिर सिस्टम का शिकार हुई। मां चादर में लपेटे सिसकियां भर रही थी। फिर भी अस्पताल स्टाफ उसे इधर-उधर भटकाता रहा। पूरे दो घंटे बाद भर्ती किया।

एमजी रोड थाना क्षेत्र में अपहरण और दुष्कर्म का शिकार एक साल की बच्ची एमवायएच की पहली मंजिल स्थित वार्ड में भर्ती है। वह मां का पल्लू पकड़कर सो रही है। पूरे परिसर में पुलिस का पहरा है। एएसपी वाहनी सिंह और सीएसपी ज्योति उमठ मां से बदमाश की जानकारी लेना चाहती हैं। जैसे ही मां ने उठने की कोशिश की बच्ची रोने लगी। मां से लिपट गई। वह अभी भी दहशत में है।

मामा के मुताबिक, उसे तड़के करीब पौने चार बजे सूचना मिली थी। पिता को लेकर वहां पहुंचा तो बच्ची की हालत गंभीर थी। तत्काल अस्पताल के लिए रवाना हुआ। इलाज के लिए पूछताछ की लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। सफाई करने वालों से पूछा। किसी ने कहा- बच्चों का इलाज चाचा नेहरू अस्पताल में होता है। मैैं बच्ची को वहां लेकर गया। लेकिन वहां से भी वापस भेज दिया। करीब दो घंटे बाद सिक्युरिटी अफसर संजय कौशल ने ओपीडी में भेजा और बच्चियों को भर्ती करवाया। बच्चियों को डॉ. मनीला कौशल की यूनिट में भर्ती किया गया है।

डॉक्टरों के मुताबिक, बच्चियां पहले पीआईसीयू में रखी गई थीं। बाद में गायनिक विभाग में शिफ्ट कर दिया गया। दोनों बच्चियों के गुप्तांग पर घाव है। हालांकि चोट गंभीर नहीं है। दोनों से दुष्कर्म का प्रयास हुआ है। जांच के लिए बच्चियों को एनेस्थिसिया दिया गया है। संभवत: सोमवार तक डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

Exit mobile version