बिलासपुर । जस्टिस गौतम भादुड़ी ने बर्खास्त सरपंच की याचिका पर रविवार को बंगले में कोर्ट लगाकर मामले की सुनवाई कर मुंगेली जिले की ग्राम पंचायत नगपुरा में हुए उपचुनाव के परिणाम घोषित करने पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने निर्वाचन अधिकारी को आदेश की तुरंत जानकारी देने के निर्देश दिए हैं।
मुंगेली जिले की पथरिया जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत नगपुरा के निर्वाचित सरपंच निर्मल दिवाकर के खिलाफ गांव के गणेश राम केंवट ने शिकायत की थी। इसमें कहा गया कि सरपंच ने गांव की शासकीय भूमि में अतिक्रमण किया है। शिकायत की जांच के बाद नायब तहसीलदार ने दोष सिद्ध होने पर चार हजार रुपये अर्थदंड लगाते हुए जमीन से बेदखल करने की कार्रवाई की।
एसडीएम पथरिया के प्रतिवेदन दिनांक 12 सितंबर 2017 के आधार पर कलेक्टर मुंगेली ने प्रकरण पंजीबद्ध कर 11 दिसंबर 2017 को सरपंच को बर्खास्त कर दिया। सरपंच ने कलेक्टर के आदेश के खिलाफ अपर आयुक्त बिलासपुर के समक्ष अपील पेश की। अपर आयुक्त ने 23 जून 2018 को कलेक्टर मुंगेली के आदेश को निरस्त कर अपील को स्वीकार किया। दूसरी ओर ग्राम पंचायत में सरपंच का पद रिक्त होने पर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा उपचुनाव की घोषणा कर 24 जून को मतदान रखा गया। अपील स्वीकार होने के बाद भी उपचुनाव कराए जाने पर सरपंच ने अधिवक्ता मतीन सिद्दीकी, संदीप सिंह, ईशान वर्मा के माध्यम से हाईकोर्ट में अवकाश के दिन याचिका दाखिल कर एडिशनल रजिस्ट्रार न्यायिक से मामले की तुरंत सुनवाई कराने निवेदन किया।
एडिशनल रजिस्ट्रार ने सीजे के निर्देश पर जस्टिस गौतम भादुड़ी को मामले की सुनवाई के लिए अधिकृत किया। जस्टिस भादुड़ी ने मामले की गंभीरता व न्यायहित में बंगले में ही कोर्ट लगाकर सुनवाई की। इस दौरान शासन की ओर से अधिवक्ता सतीश गुप्ता व राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से अधिवक्ता रणवीर सिंह मरहास उपस्थित हुए। मामले की सुनवाई में यह बात सामने आई कि ग्राम पंचायत नगपुरा में मतदान प्रारंभ हो जाने के कारण उन्होंने परिणाम घोषित करने पर रोक लगाते हुए राज्य शासन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। वहीं उन्होंने शासकीय अधिवक्ता सतीश गुप्ता को निर्वाचन अधिकारी को आदेश से अवगत कराने व रजिस्ट्री को आदेश की प्रति याचिकाकर्ता को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कोर्ट के आदेश पर अवकाश होने के बावजूद रजिस्ट्री कार्यालय खोलकर याचिकाकर्ता को आदेश की प्रति उपलब्ध कराई गई है।
धाराशिव व मिरमिट्टी में चुनाव पर रोक –
जांजगीर-चांपा जिले की जनपद पंचायत नवागढ़ की ग्राम पंचायत धाराशिव के सरपंच नरेन्द्र राठौर व कवर्धा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत मिरमिट्टी की महिला सरपंच गौरी बाई ध्रुव को शिकायत पर पंचायती राज अधिनियम की धारा 40 के तहत बर्खास्त किया गया है। पद रिक्त होने के कारण राज्य निर्वाचन आयोग ने दोनों ही ग्राम पंचायत में 24 जून को उपचुनाव कराने का आदेश दिया था। उपचुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ होने पर दोनों सरपंचों ने हाईकोर्ट में अलग-अलग याचिका दाखिल की थी। इसमें कहा गया कि उन्होंने बर्खास्तगी आदेश के खिलाफ कमिश्नर के समक्ष अपील प्रस्तुत की है। अपील लंबित होने के कारण उपचुनाव नहीं कराया जा सकता है। जस्टिस संजय के अग्र्रवाल के कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने 21 जून को मामले में आदेश पारित करते हुए दोनों ही ग्राम पंचायतों में चुनाव पर रोक लगा दी है।
-
कटनी न्यूज: कुठला के अपराध क्रमांक 738/2026 में तीन आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट तत्काल प्रभाव से निरस्त वारंट, निरस्तीकरण के साथ एसआईटी निरीक्षक को कारण बताओ नोटिस -
नेहा पच्चीसिया को आज भी नहीं मिली राहत, हाईकोर्ट की एकलपीठ ने केस डबल बेंच को किया ट्रांसफर; कल होगी सुनवाई -
Katni News: कटनी में तीजा की खुशियां मातम में बदलीं: नाना के घर आई 10 साल की काजल नदी में डूबी, बिजली कटौती पर सरपंच ने उठाए सवाल -
Katni: नगर निगम की घोर लापरवाही- बिना आउटलेट के जोड़ी जा रही थी सीवर लाइन, जगमोहन दास वार्ड में भारी हंगामा -
Katni: नगर निगम की घोर लापरवाही- बिना आउटलेट के जोड़ी जा रही थी सीवर लाइन, जगमोहन दास वार्ड में भारी हंगामा -
1884 से चली आ रही गोलबाजार रामलीला की तैयारियों का आगाज, रवि खरे की अध्यक्षता में हुआ भूमि पूजन; 4 अक्टूबर से होगा भव्य मंचन -
घरेलू एलपीजी सब्सिडी के लिए 1 अक्टूबर से आधार बायोमीट्रिक सत्यापन अनिवार्य, 89.9% ग्राहकों की ई-केवाईसी पूरी -
मुंबई के लालबाग में गणपति पंडाल के पास बड़ा हादसा, करंट लगने से बच्ची समेत 2 की मौत, कई घायल -
भोपाल में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, कमिश्नर की गुप्त टीम की बड़ी कार्रवाई -
MP Weather: मध्य प्रदेश में विदाई से पहले मानसून की मेहरबानी; कटनी-जबलपुर समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल -
कटनी में मुख्यमंत्री स्कूटी योजना: 162 मेधावी विद्यार्थियों को मिली प्रोत्साहन राशि -
DUSU Election Result 2026: जानिए कौन हैं DUSU के नए अध्यक्ष यश डबास? टेबल टेनिस के इंटरनेशनल खिलाड़ी से ‘डूसू प्रेसिडेंट’ बनने तक का सफर -
मध्य प्रदेश में पहली बार लागू हुई ‘कम्युनिटी सर्विस’ की सजा: छोटे अपराधों पर अब नहीं जाना होगा जेल, करना पड़ेगा समाज सेवा का काम -
दिल्ली यूनिवर्सिटी में लहराया भगवा: ABVP ने जीतीं अध्यक्ष समेत 3 सीटें, जानें किसे मिले कितने वोट और कौन बना DUSU का नया किंग -
पति ने काटी पत्नी की नाक, पत्नी ने दांतों से चबाया गुप्तांग; हरदोई की घटना से हड़कंप -
होमगार्ड भर्ती: शिवम की मेहनत से तेज निकली मौत, 11 राउंड पूरे… 12वें में फिनिशिंग लाइन से 50 मीटर पहले हार गई जिंदगी -
भारतीय यात्रियों के लिए खुशखबरी: दक्षिण कोरिया का वीजा पाना हुआ आसान, VFS Global ने नई दिल्ली में खोला नया वीजा एप्लीकेशन सेंटर -
महाराष्ट्र को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात: मुकुटबन-गढ़चंदूर के बीच 38 किमी नई रेल लाइन को ₹493 करोड़ की मंजूरी -
सऊदी अरब पर हूती हमलों पर भारत का सख्त रुख: ‘अस्वीकार्य हैं हमले, क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा’ -
NGT सम्मेलन में बोले PM मोदी: “प्रकृति संरक्षण भारत की परंपरा, विकसित देशों की तुलना में हमारा प्रति व्यक्ति कार्बन उत्सर्जन 6 गुना कम”
