Site icon Yashbharat.com

छिन्दवाड़ा में बोले खजुराहो सांसद VD शर्मा-प्रदेश की कांग्रेस सरकार संवेदनहीन

02 11 2019 vd sharma

छिंदवाड़ा। खजुराहो सांसद और भाजपा के संगठन चुनाव प्रभारी वीडी शर्मा ने सीएम कमलनाथ पर टिप्पणी करते हुए कहा कि छिंदवाड़ा मुख्यमंत्री का जिला है। ऐसे में भी उन्हें किसानों की सुध लेने की फुर्सत नहीं है। ऐसी संवेदनहीन सरकार हमने पहले कभी नहीं देखी। शर्मा शनिवार को संगठन चुनाव के संबंध में छिंदवाड़ा में बैठक लेने आए थे।

उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान जब मुख्यमंत्री थे तो बाढ़ होने के बाद भी जनता से मिलने निकल जाते थे। अब कांग्रेस विधायक और सीएम जनता के बीच नहीं जा रहे, क्योंकि उन्होंने छल कर सरकार बनाई है। खजुराहो में तो किसानों से ये कह दिया गया कि सांसद से जाकर मुआवजा ले लो। किसी भी किसान को मुआवजा नहीं मिल रहा है। 30 फीसदी से कम नुकसान बताकर प्रकरण नहीं बनाए जा रहे हैं।

भाजपा संगठन में उम्र का बंधन नहीं है

शर्मा ने कहा कि भाजपा संगठन में उम्र को लेकर कोई बंधन नहीं है। ये बात जरूर है कि हम प्रयास करेंगे कि युवा चेहरों को ज्यादा मौका मिले। मंडल अध्यक्ष की उम्र 35 से 40 और जिलाध्यक्ष की उम्र 50 से ज्यादा न हो। भाजपा नेताओं द्वारा सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने के सवाल पर शर्मा ने कहा कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है।

यहां अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जा सकती। संगठन में सबकी बात सुनी जाती है। पूर्व राज्यसभा सदस्य रघुनंदन शर्मा द्वारा झाबुआ में हार की समीक्षा करने की बात के संबंध में सांसद शर्मा ने कहा कि हार की समीक्षा हो, इसमें क्या आपत्ति है।

Exit mobile version