मध्यप्रदेश

छह जून को मंदसौर में हुंकार भरेंगे राहुल, ट्वीट कर दी जानकारी

मंदसौर : एक जून से शुरु हुए किसान आंदोलन के चलते पुलिस प्रशासन सतर्क नज़र आ रहा है। इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी छह जून को किसान रैली को संबोधित करने का ऐलान किया है। राहुल ने इसकी जानकारी ट्वीट करके दी।

rahul 20171030 133412 30 10 2017

उन्होंने कहा कि ‘हमारे देश में हर रोज़ 35 किसान आत्महत्या करते हैं। कृषि क्षेत्र पर छाए संकट की तरफ केंद्र सरकार का ध्यान ले जाने के लिए किसान भाई 10 दिनों का आंदोलन करने पर मजबूर हैं। हमारे अन्नदाताओं की हक की लड़ाई में उनके साथ खड़े होने के लिए 6 जून को मंदसौर में किसान रैली को संबोधित करूंगा।’

मंदसौर हिंसा की बरसी पर राहुल गांधी क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। वहीं किसानों ने भी एक जून से नौ जून तक गांव बंद और फिर दस जून को भारत बंद करने की चेतावनी दी है।

rahul

अरसे से किसानों की मांग पूरी न होने पर उन्होंने यह कदम उठाया है। बंद राज्यों में मध्यप्रदेश समेत महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब कई राज्यों के किसान शामिल हैं। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने सब्जियों, दूध और अन्य कृषि उत्पादों को सड़कों पर फेंक कर अपना विरोध जताया। वहीं बंद के दौरान कई अराजकतत्वों ने भड़काऊ भाषण और वीडियो के जरिए दंगा फैलाने की कोशिश की। फिलहाल अभी तक प्रदेश में सब कुछ शांति से चल रहा है।

Leave a Reply

Back to top button