Site icon Yashbharat.com

छलका दर्द : दिग्विजय सिंह बोले- मेरे भाषण से कटते हैं कांग्रेस के वोट

digvijay singh

भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह इस बार विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के लिए प्रचार करते दिखाई नहीं दे रहे हैं। पार्टी के चुनाव प्रचार से दूरी बनाने को लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो दिग्विजय सिंह का दर्द छलक पड़ा।

दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘मेरे भाषण देने से तो कांग्रेस के वोट कट जाते हैं, इसलिए मैं रैलियों में जाता नहीं। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार में कांग्रेस के दो नेता कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया ही मुख्य फ्रेम में नजर आ रहे हैं।

जबकि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के भोपाल में हुए रोड शो और भेल दशहरा मैदान में हुई रैली स्थल पर दिग्विजय सिंह के कटआउट भी नहीं लगे दिखाई दिए। जबकि पूरा शहर तमाम कांग्रेसी नेताओं की तस्वीरें और होर्डिंग्स से पटा पड़ा था। दिग्विजय सिंह की होर्डिंग नजर ना आने से पार्टी की आपसी गुटबाजी भी साफ नजर आई। ऐसे में इस पर खूब राजनीति भी हुई। हालांकि बाद में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने उनसे माफी भी मांगी थी। वहीं इस बीच पार्टी के ही कुछ अन्य नेता का मानना है कि दिग्विजय के खिलाफ कांग्रेस में ही साजिश हो रही है।

Exit mobile version