राष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ : अजीत जोगी की बहू ऋचा बनी बसपा की प्रत्याशी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जकांछ) के सुप्रीमो अजीत जोगी की बहू ऋचा जोगी बसपा की टिकट पर चुनाव लड़ेंगी। सोमवार को इसकी घोषणा की गई। जोगी ने हाल ही में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से गठबंधन किया है।

ऐसे में ऋचा जोगी के बसपा से मैदान में उतरने पर माना जा रहा है कि बसपा की चुनावी रणनीति भी जोगी ही तय कर रहे हैं। जकांछ की गीतांजलि पटेल भी बसपा की उम्मीदवार घोषित कर दी गई हैं।

ऋचा को अकलतरा व गीतांजलि पटेल को चंद्रपुर से उम्मीदवार बनाया गया है। ऋचा व गीतांजलि ने रविवार को बसपा की सदस्यता ग्रहण की। जोगी की बहू ऋचा का बसपा से चुनाव लड़ाने की घोषणा से राज्य में चुनावी समीकरण तेजी से बदल गए हैं। बसपा एकाध और सीटों पर जकांछ के नेताओं को टिकट दे सकती है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply