Saturday, April 25, 2026
Latest:
FEATURED

चेतन भगत ने किया ट्वीट कांग्रेस ज्वाइन कर रहा हूँ, फिर कहा-अप्रैल फूल बनाया, यूजर्स ने दी ये सलाह

नई दिल्लीः मशहूर लेखक चेतन भगत के एक ट्वीट ने आज आम से लेकर खास सभी को पशोपश में डाल दिया जब उन्होंने अपने कांग्रेस ज्वाइन करने की बात कही। चेतन ने ट्वीट किया, ‘अब और नहीं सह सकता। देश को ठीक करने की जरूरत है। कांग्रेस ज्वाइन करने जा रहा हूं। कर्नाटक कैंपेन में समर्थन करूंगा। राहुल गांधी के साथ बेहतर भारत बनाऊंगा। इस बड़े कदम के लिए आपकी शुभकामनाओं की जरूरत है, डिटेल्स यहां है…’ सभी यूजर्स ने बस चेतन का इतना ही मैसेज पढ़ा, किसी ने भी मैसेज के साथ दिया लिंक ओपन नहीं किया। चेतन ने डिटेल्स के लिए जो लिंक दिया वह वीकिपीडिया का था जिसमें यह बताया गया था कि आज अप्रैल फूल डे है।

जाहिर है चेतन ने अपने फैन्स का आज अप्रैल फूल बनाया और कांग्रेस में जाने की बात एक मजाक थी। लेकिन चेतन के इतनी घोषणा करते ही ट्विटर पर यूजर्स ने उन्हें ऐसा नहीं करने की सलाह दी। कुछ लोगों ने प्रतिक्रिया दी कि राजनीति में आने की बात ठीक है लेकिन बस कांग्रेस मत ज्वाइन करना।

कुछ ने कहा अप्रैल फूल पर अच्छा मजाक है पर यह स्वीकार्य नहीं। एक ने लिखा कि गलत टीम ज्वाइन मत कीजिए, मैंने पहले आपका लिखा पढ़ा है, आपसे ये उम्मीद नहीं थी।

 

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply