Latestमध्यप्रदेश

चुनाव प्रबंधन पर शिवराज- तोमर का एक घण्टे मंथन

भोपाल। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री और प्रदेश भाजपा के चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने शनिवार को दिनभर भाजपा की चुनावी तैयारियों की रूपरेखा तैयार की। तोमर शनिवार को भोपाल में ही रहे। सुबह सबसे पहले उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की।

तोमर और शिवराज के बीच शनिवार सुबह स्टेट हैंगर पर करीब एक घंटे मुलाकात हुई। सूत्रों के मुताबिक दोनों नेताओं ने चुनावी प्रबंधन और इससे जुड़ी विभिन्न समितियों के गठन के लिए चर्चा की है। माना जा रहा है कि जल्द ही भाजपा चुनावी घोषणा पत्र, अनुशासन समिति, वित्तीय मामलों से जुड़ी समिति और प्रचार-प्रसार के लिए भी अलग-अलग समिति बनाएगी। दोनों नेताओं के बीच समिति के मुखिया और इसके सदस्यों की नियुक्ति को लेकर चर्चा हुई है। तोमर ने शिवराज से मुलाकात के बाद संघ के कुछ वरिष्ठ और पुराने नेताओं से भी मुलाकात की है और चुनावी तैयारियों और उसमें संगठन की भूमिका को लेकर बातचीत हुई है। इसके बाद तोमर ने चुनावी प्रबंधन को लेकर कामकाज निपटाया।

 विकास यात्राओं की समीक्षा

तोमर ने शनिवार को प्रदेश भर में निकल रही विकास यात्राओं की समीक्षा भी की। उन्होंने विकास यात्राओं के दौरान मिल रहे फीडबैक की जानकारी ली। रविवार को वे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ दो जगह विकास यात्राओं में शामिल होंगे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply