चुनाव प्रचार पर ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, अब 30 मिनट से ज्यादा नहीं करेंगी रैली
देश में दिनोंदिन रिकॉर्ड तोड़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच जारी पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं।
अब राहुल गांधी के बाद टीएमसी प्रमुख और बंगाल सीएम ममद बनर्जी ने भी ऐलान किया है कि वह बाकी चरणों के लिए चुनाव प्रचार नहीं करेंगी।
टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है कि ममता बनर्जी अब कोलकाता में चुनाव प्रचार नहीं करेंगी।
डेरेक ओ ब्रायन ने ट्वीट किया, ‘बंगाल चुनाव को लेकर सीएम ममता बनर्जी अब कोलकाता में प्रचार नहीं करेंगी।
वह प्रतीकात्मक तौर पर शहर में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सिर्फ एक बैठक करेंगी। बाकी सभी जिलों में भी उन्होंने चुनावी रैलियों का समय घटा दिया है। अब वही सिर्फ 30 मिनट की रैली करेंगी।’
Mamata Banerjee will NOT campaign in Kolkata anymore. Only one ‘symbolic’ meeting on the last day of campaigning in the city on April 26.
Slashes time for all her election rallies in all districts. Restricted to just 30 minutes. #BengalElection2021 #Covid— Derek O'Brien | ডেরেক ও'ব্রায়েন (@derekobrienmp) April 18, 2021
बता दें कि सीएम ममता बनर्जी ने इससे पहले यह मांग की थी कि बंगाल के बाकी चरणों के चुनाव एक साथ कराए जाएं।
ममता बनर्जी से पहले कांग्रेस नेता और वायनाड सांसद राहुल गांधी ने भी ऐलान किया था कि वह कोरोना संक्रमण की वजह से बंगाल में अपनी सभी आगामी चुनावी रैलियों को रद्द कर रहे हैं। राहुल ने बंगाल में सिर्फ दो ही रैलियां की थीं।

