Monday, April 27, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

चुनावी साल में सरकार का अजब फैसला, भापुसे के अधिकारी आशुतोष सिंह को संचालक जनसम्पर्क बनाया, देखें आदेश

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने एक बड़ा फेरबदल करते हुए आईपीएस अधिकारी आशुतोष प्रताप सिंह को संचालक जनसंपर्क की जिम्मेदारी सौंपी है। यह शायद पहला मौका है जब किसी आईपीएस को संचालक की जिम्मेदारी दी गई है। उससे भी महत्वपूर्ण यह है कि आशुतोष मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के भांजे दामाद हैं और होशंगाबाद में एसपी भी रह चुके हैं। दरअसल, संचालक पद को लेकर जनसंपर्क के भीतर काफी समय से घमासान चल रही थी। इस पद से अनिल माथुर रिटायर हो चुके थे, लेकिन विवाद की वजह से उन्हें लगातार सेवावृद्धि देकर बरकरार रखा हुआ था। अचानक से बदले घटनाक्रम में सरकार ने आशुतोष प्रताप सिंह को संचालक जनसंपर्क का जिम्मा दे दिया। इसके आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी भी कर दिए हैं।

IMG 20180522 WA0020

हालांकि इससे पहले भी आशुतोष को जनसंपर्क में लाने की चर्चा हुई थी। लेकिन उस समय कहा गया था कि संचालक के पद पर आशुतोष की नियुक्ति होगी और आयुक्त जनसंपर्क का पद खाली छोड़ दिया जाएगा। लेकिन उसी बीच में अचानक इंदौर कलेक्टर रहे पी नरहरि को आयुक्त जनसंपर्क का जिम्मा दे दिया गया था। उसके बाद इस बात की संभावना खत्म हो गई थी कि इस पर आशुतोष को लाया जाएगा।

लेकिन अचानक मंगलवार को सरकार ने आशुतोष को यह जिम्मेदारी दे दी और अनिल माथुर को सेवा से मुक्त कर दिया। इसके पीछे की वजहें भले ही उजागर नहीं हुई हों, लेकिन कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री जनसंपर्क के भीतर अपने भरोसे के लोगों को बैठाना चाहते हैं। उन्हें चुनावी साल में दूसरे लोगों पर भरोसा नहीं हो रहा है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply