मध्यप्रदेश

चुनावी घोषणा पत्र के सहारे हर वर्ग को लुभाने की कोशिश में BJP कर सकती है ये बड़ा ऐलान

भोपाल। मध्य प्रदेश की सत्ता पर पंद्रह साल से काबिज भारतीय जनता पार्टी अब अपने चुनावी घोषणा पत्र के सहारेहर वर्ग को लुभाने की कोशिश में है. BJP ने 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उन्हें वित्तीय अधिकारों में सहभागी बनाने समेत शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी जैसे मुद्दों को प्राथमिकता के साथ शामिल करने की तैयारी की है.

भोपाल स्थित BJP दफ्तर में शनिवार को हुई घोषणा पत्र की समिति में सरकार के आगामी पांच साल के विजन को शामिल किए जाने पर विचार किया गया. बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल की मौजूदगी में हुई बैठक में समाज के सभी वर्गो से फीडबैक लिए जाने पर चर्चा की गई.

बताया जा रहा है कि पार्टी जल्द ही घोषणा पत्र जारी करेगी. BJP के घोषणा पत्र में शामिल बिंदुओं पर समिति के अध्यक्ष विक्रम वर्मा और सदस्य उमाशंकर गुप्ता, गौरीशंकर बिसेन ने पत्रकारों को बताया.
गौरतलब है कि इस साल के अंत तक मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनाव के लिए दोनों बड़ी पार्टियां BJP और कांग्रेस जुट गई हैं. BJP जहां घोषणा पत्र की तैयारियां पूरी करने में लगी है. वहीं कांग्रेस भी कमलनाथ के नेतृत्व में लोगों से घोषणापत्र के लिए सुझाव मांग रही है.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply