Site icon Yashbharat.com

चीन को राजनाथ सिंह का सख्त संदेश, भारत विस्तारवादी नीति वालों से निपटने में सक्षम

rajnath sing on china

नई दिल्ली । केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन को एक बार फिर सख्त संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि हम विस्तारवादी एजेंडे का मुंहतोड़ जवाब देंगे।

राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत बाहरी खतरों से निपटने के लिए पूरी तरह से सक्षम है और जो कोई भी हमारी सुरक्षा के लिए खतरा बनेगा उसे किसी भी किमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

एएनआई की संपादक स्मिता प्रकाश के साथ एक बातचीन में रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत के पास विस्तारवादी एजेंडा वाले किसी भी देश से निपटने की क्षमता है।

उन्होंने कहा, ‘अगर कोई देश विस्तारवादी है और हमारी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश करता है, हमारी जमीन पर कब्जा करता है, तो भारत के पास यह क्षमता और शक्ति है कि वह अपनी जमीन को किसी के हाथ में न जाने दे, चाहे वह दुनिया का कोई भी देश हो।’

यह पूछे जाने पर कि क्या भविष्य में गलवन जैसी घटना की संभावना है क्योंकि चीन पूर्वी लद्दाख में गतिरोध से पीछे हटने को तैयार नहीं है। इसपर उन्होंने कहा कि सेना देश के गौरव को कभी कम होने नहीं देगी। उन्होंने कहा कि भारत अपने स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने वाली किसी भी चीज को बर्दाश्त नहीं करेगा।

राजनाथ सिंह ने कहा कि जब उन्होंने गलवन संघर्ष के बाद पूर्वी लद्दाख का दौरा किया, तो सैनिकों का मनोबल ऊंचा था। इसकी जितनी प्रशंसा की जाए, कम है।

Exit mobile version