Site icon Yashbharat.com

चार साल में हर गरीब को पक्की छत और नल से मिलेगा पानी- शिवराज सिंह

19 01 2021 sambal shivraj

भोपाल। प्रदेश में वर्ष 2024 तक कोई भी गरीब कच्चे मकान में नहीं रहेगा। सबकी अपनी पक्की छत होगी। हर घर में नल से पानी दिया जाएगा। जो सबसे पीछे और नीचे हैं, उन पर सरकार सर्वाधिक ध्यान देगी। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 10,285 संबल के हितग्राहियों के खातों में 224 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि सिंगल क्लिक पर जमा कराते हुए कही। साथ ही कहा कि प्रदेश में मजदूरों के बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए अधिक श्रमोदय विद्यालय खोले जाएंगे। अभी चार श्रमोदय विद्यालय हैं।

भोपाल के मिंटो हॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री ने हितग्राहियों से संवाद भी किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के जन्म के पहले से मृत्यु के बाद तक संबल योजना गरीबों का संबल है। पिछली सरकार (कमल नाथ) ने गरीबों को योजना का लाभ देना बंद कर दिया था। इसे फिर से शुरू किया गया है। प्रदेश के संसाधनों पर सबका अधिकार है। सभी गरीबों को उनके अधिकार दिलाए जाएंगे। जो अधिक कमाते हैं उनसे टैक्स लेंगे और जिनके पास नहीं है, उनकी सहायता करेंगे। बैतूल की मुमताज बानो से चर्चा में उन्होंने कहा कि संबल, सरकार और शिवराज आपके साथ हैं।

Exit mobile version