Wednesday, May 13, 2026
Latest:
jabalpurमध्यप्रदेश

चाचा ने टॉफी का लालच देकर साढ़े छह साल की बच्ची से किया दुष्कर्म

जबलपुर। तिलवारा क्षेत्र में रहने वाली साढ़े 6 साल की बच्ची के साथ उसके रिश्ते के चाचा (21) ने सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म कर दिया। बालिका मंगलवार की शाम 4 बजे घर के बाहर अपनी सहेलियों के साथ खेल रही थी, तभी आरोपित उसके पास पहुंचा और टॉफी दिलाने के बहाने उसे ले गया। बेटी को देखने के लिए उसकी मां घर से बाहर आई, लेकिन वह नहीं मिली। उसने यह जानकारी क्षेत्र के लोगों को भी दी।

जिसपर सभी बालिका की तलाश में जुट गए। शाम 7.30 बजे बालिका अपने रिश्ते के चाचा के साथ पहुंची। जब उससे पूछा, तो उसने कुछ नहीं कहा और मां के साथ घर चली गई। दुष्कर्म की घटना के बात जब परिजन को मिली तो आरोपित जमकर धुनाई भी की। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

तबीयत बिगड़ने पर खुला मामला बालिका को बुधवार रात लगभग 11 बजे से पेट में तेज दर्द होने लगा। जब उसकी मां ने पूछा, तो बालिका ने बताया कि चाचा उसे नाले के पास सुनसान जगह ले गया था। जहां उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। जब उसने चिल्लाना शुरू किया, तो आरोपित ने उसे जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया और कहा कि घर में किसी को नहीं बताना। इसके बाद मां ने परिजन और रिश्तेदारों को बुलाया। सभी की सहमति से गुरुवार को एफआईआर दर्ज कराई गई।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply