katniLatestyashbharatमध्यप्रदेश

चांद पर आज भारत का हस्ताक्षर, कैमोर की मेघा निभाएंगी ये महत्वपूर्ण भूमिका

नई दिल्ली. चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग सोमवार तड़के 2 बजकर 51 मिनट पर श्रीहरिकोटा के सतीश धवन सेंटर से होगी। इसे भारत के अब तक के सबसे ताकतवर जीएसएलवी मार्क-III रॉकेट से लॉन्च किया जाएगा। लॉन्चिंग के 16 मिनट बाद चंद्रयान-2 पृथ्वी की कक्षा में स्थापित हो जाएगा। इसे चांद की सतह तक पहुंचने में 1,296 घंटे यानी 54 दिन का समय लगेगा। इस अभियान में कटनी के कैमोर में पढ़ीं बढ़ीं मेघा भट्ट अहम भूमिका निभाने जा रहीं हैं।

कौन हैं मेघा भट्ट, क्या है कैमोर से नाता

दरअसल चंद्रयान अभियान में शामिल कैमोर में शिक्षा दीक्षा लेने वाली मेघा भट्ट इस अभियान में देश की ओर से एक बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। मेघा भट्ट के पिता यू एन भट्ट एसीसी कैमोर के इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट के डीजल सेक्सन में इंस्ट्रक्टर थे।

मेघा कैमोर के एसीसी मिडिल स्कूल की हिन्दी माध्यम की छात्रा थीं। कैमोर मे मिडिल स्कूल की पढ़ाई के बाद हायरसेकेन्ड्री की शिक्षा भी मेघा ने कैमोर उच्चतर मा. विद्यालय में पढ़ाई की। शिक्षा में मेघा शुरू से ही मेधावी छात्रा रहीं। इसके बाद मेघा उच्चतर अध्ययन के लिए जबलपुर में पढ़ीं। इसी बीच मेघा के पिता एसीसी से सेवानिवृत्त होकर गुजरात चले गये। साथ ही उनका पूरा परिवार भी अहमदाबाद मे शिफ्ट हो गया।

IMG 20190714 WA0003

जैसे ही कल चंद्रयान अभियान से जुड़ी मेघा की खबर वायरल हुई तो कैमोर में मेघा के साथ पढ़ने वाले छात्र उनके टीचर सहित कैमोर में भट्ट फैमली को जानने वाले शुभचिंतकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। आज भी दिनभर मेघा की इस उपलब्धि पर कैमोर के लोग काफी गौरवान्वित दिखे। मेघा की बहन पूर्वी इंदौर में आई स्पेस्लिस्ट डाक्टर हैं। जबकि उनके भाई तरंग भट्ट गुजरात मे ही जाब पर हैं।

चंद्रयान से भेजे गये डेटा का विश्‍लेषण करेंगी मेघा
चंद्रयान अभियान में शामिल मेघा उपेन्द्र भट्ट पीआरएल अहमदाबाद में रिसर्च कर रही हैं। मेघा चंद्रयान अभियान के लिए बेहद अहम जिम्मेदारी निभाएंगी। वे चंद्रयान के द्वारा जो डेटा भेजा जाएगा उसका एनालिसिस करेंगी। इस विश£ेषण में वह यह जानने की कोशिश करेंगी के वहां पर मेग्नेट मेग्रीशियम आदि तत्व किस प्रकार के हैं इनका कितना प्रमाण है। तत्वों ने किस तरह आकार ले रखा है। शुरूआत में ये कोई लावा था या फिर यहां भी धरती की तरह से ही तत्वों की स्वाभाविक मौजूदगी रही। यह तत्व लावा से किस तरह क्रिस्टलाइज हुए आदि काफी चीजों का विश्‍लेषण करते हुए रिसर्च करेंगी।

 

पूर्व मिशन का ही नया संस्करण

  1. चंद्रयान-2 मिशन क्या है? यह चंद्रयान-1 से कितना अलग है?

    चंद्रयान-2 वास्तव में चंद्रयान-1 मिशन का ही नया संस्करण है। इसमें ऑर्बिटर, लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) शामिल हैं। चंद्रयान-1 में सिर्फ ऑर्बिटर था, जो चंद्रमा की कक्षा में घूमता था। चंद्रयान-2 के जरिए भारत पहली बार चांद की सतह पर लैंडर उतारेगा। यह लैंडिंग चांद के दक्षिणी ध्रुव पर होगी। इसके साथ ही भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर यान उतारने वाला पहला देश बन जाएगा।

  2. चंद्रयान-2 की लागत कितनी है, यह हाल ही में दूसरे देशों द्वारा भेेजे गए मिशन से कितना सस्ता है?

    यान

    लागत

    चंद्रयान-2

    978 करोड़ रुपए

    बेरशीट (इजराइल)

    1400 करोड़ रुपए

    चांग’ई-4 (चीन)

    1200 करोड़

    *इजराइल ने फरवरी 2019 में बेरशीट लॉन्च किया था, जो अप्रैल में लैंडिंग के वक्त क्रैश हो गया। चीन ने 7 दिसंबर 2018 को चांग’ई-4 लॉन्च किया था, जिसने 3 जनवरी को चांद की सतह पर सफल लैंडिंग की।

  3. मिशन लॉन्च होने के बाद चंद्रयान-2 को पृथ्वी की कक्षा में जाने में कितना समय लगेगा?

    मिशन को जीएसएलवी मार्क-III से भेजा जाएगा। रॉकेट को पृथ्वी की कक्षा में पहुंचने में 16 मिनट का समय लगेगा। सुबह 3 बजकर 7 मिनट के आसपास चंद्रयान-2 पृथ्वी की कक्षा में पहुंच सकता है।

  4. चंद्रयान-2 के पृथ्वी की कक्षा में जाने के बाद क्या होगा?

    चंद्रयान-2 सोलह दिनों तक पृथ्वी की कक्षा के 5 चक्कर पूरे करेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर यान को पृथ्वी से सीधे चांद की तरफ भेजते हैं, तो इससे ईंधन बहुत खर्च होगा। चंद्रयान-2 को सीधे चांद की तरफ भेजने के लिए 1 सेकंड में 11.2 किमी की रफ्तार चाहिए, लेकिन जीएसएलवी मार्क-III इस रफ्तार से उड़ान नहीं भर सकता। इसी वजह से यान को पृथ्वी की कक्षा के 5 चक्कर लगाने पड़ेंगे ताकि वह धीरे-धीरे गुरुत्वाकर्षण से बाहर आए। यान अंडाकार (इलिप्टिकल) चक्कर लगाएगा। जब यह पृथ्वी के सबसे पास होगा, तब ऑर्बिटर और धरती के बीच 170 किमी की दूरी होगी। जब यह सबसे दूर होगा तो पृथ्वी और ऑर्बिटर के बीच 40,400 किमी की दूरी होगी। हर चक्कर के साथ पृथ्वी से चंद्रयान-2 की दूरी बढ़ती जाएगी।

  5. चंद्रयान-2 के पृथ्वी की कक्षा से बाहर जाने के बाद क्या होगा?

    पृथ्वी की कक्षा के 5 चक्कर पूरे करने के बाद चंद्रमा की कक्षा तक पहुंचने में इसे 5 दिन का वक्तलगेगा।

  6. क्या ऑर्बिटर चंद्रमा के चक्कर भी लगाएगा?

    ऑर्बिटर चंद्रमा की कक्षा में पहुंचकर 4 चक्कर लगाएगा। इसका कारण यह है कि पहली बार कोई देश दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर उतारेगा। इसके लिए इसरो के ऑर्बिटर को चंद्रमा की सतह की निगरानी करनी होगी ताकि सुरक्षित लैंडिंग हो सके।

  7. ऑर्बिटर से लैंडर कैसे अलग होगा? उसे सतह तक पहुंचने में कितना समय लगेगा?

    चंद्रमा की कक्षा में भी ऑर्बिटर पहले अंडाकार चक्कर लगाएगा। इसके बाद इसे सर्कुलर ऑर्बिट (गोलाकार) में लाया जाएगा। जब ऑर्बिटर चंद्रमा की सतह से 100 किमी ऊपर होगा, तभी लैंडर उससे अलग हो जाएगा। इसके बाद लैंडर जब चंद्रमा की सतह से 30 किमी ऊपर होगा, तब उसकी गति धीमी होती चली जाएगी ताकि सॉफ्ट लैंडिंग हो सके। लैंडर को चंद्रमा की सतह तक पहुंचने में करीब 4 दिन का वक्त लगेगा।

  8. लैंडर से रोवर को निकालने में कितना समय लगेगा?

    लैंडर (विक्रम) के चांद की सतह पर उतरने के बाद उसमें से रोवर (प्रज्ञान) को निकालने में 4 घंटे का समय लगेगा। क्योंकि रोवर 1 सेकंड में सिर्फ 1 सेमी की दूरी तय कर सकता है।

     

  9. मिशन लॉन्च होने के कितने दिनों बाद लैंडर चांद की सतह पर पहुंचेगा?

    मिशन लॉन्च होने के बाद लैंडर को चांद की सतह पर उतरने में 54 दिन का समय लगेगा।

  10. ऑर्बिटर, लैंडर और रोवर क्या काम करेंगे?

    चांद की कक्षा में पहुंचने के बाद ऑर्बिटर एक साल तक काम करेगा। इसका मुख्य उद्देश्य पृथ्वी और लैंडर के बीच कम्युनिकेशन करना है। इसके साथ ही ऑर्बिटर चांद की सतह का नक्शा तैयार करेगा, ताकि चांद के अस्तित्व और विकास का पता लगाया जा सके। वहीं, लैंडर और रोवर चांद पर एक दिन (पृथ्वी के 14 दिन के बराबर) काम करेंगे। लैंडर यह जांचेगा कि चांद पर भूकंप आते हैं या नहीं। जबकि, रोवर चांद की सतह पर खनिज तत्वों की मौजूदगी का पता लगाएगा।

Leave a Reply

Back to top button