katniLatestमध्यप्रदेश

चलती मालवाहक गाड़ी में ड्राइवर की मौत, बड़ा हादसा बचा, किनारे लगा लिया था वाहन

कटनी से शहडोल माल लेकर गए एक वाहन चालक कज चलती गाड़ी में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। शहडोल कोतवाली पुलिस ने बताया कि शहडोल पाली मार्ग पर यह हादसा हुआ है। चालक के पास से जो दवाइयां मिली हैं, उसे देख अनुमान लगाया जा रहा कि अटैक आने से ड्राइविंग सीट पर ही उसकी मौत हुई होगी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। अभी तक चालक के नाम और उसके पता के बारे में पुलिस को जानकारी नहीं लग सकी है।

मालवाहक क्रमांक एमपी 09 जीएच 6665 कटनी से शहडोल की ओर आ रहा था, तभी जिला न्यायालय के सामने ही वाहन को चालक ने खड़ा कर दिया। उसी दौरान ट्रक धीरे-धीरे पीछे जाने लगा, जिसे देख स्थानीय लोगों ने चालक को आवाज लगाई, लेकिन चालक ने आवाज नहीं सुनी तब मौजूद लोगों ने ट्रक के पीछे बड़े-बड़े पत्थरों को लगाकर वाहन को वहीं रोक दिया। जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। स्थानीय लोगों ने वाहन को रोकने के बाद जब चालक को देखा तो चालक अपनी सीट पर अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था, इसकी जानकारी पुलिस को दी गई है,

Back to top button