Tuesday, May 26, 2026
Latest:
FEATUREDLatestअंतराष्ट्रीयराष्ट्रीय

चलती ट्रेन से गिरा शख्स, RPF जवान ने ऐसे बचाई जान, देखें मौत के मुंह से निकालने वाला वीडियो

मुंबई के बोरीवली स्टेशन पर आरपीएफ के एक सिपाही का एक यात्री को बचाते हुए वीडियो खूब वायरल हो रहा है। 15 सेकेंड के इस वीडियो में जाबाज सिपादी की बहादुरी देखी जा सकती है। चलती ट्रेन से जब एक शख्स स्टेशन पर गिर जाता है तो सिपाही दौड़कर जाता है और उसे प्लेटफॉर्म की ओर खिंचता है।

 

वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन जैसे ही प्लेटफ़र्म पर पहुचंती है वैसे ही तेज चलती ट्रेन से शख्स प्लेटफॉर्म पर गिर पड़ता है और ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच की जगह में जाते-जाते बचता है। वीडियो बाहर आने के बाद आरपीएफ के सिपाही की जमकर तारीफ हो रही है। वीडियो में आरपीएफ जवान के साथ एक और शख्स मदद करने के लिए आता है। जिसे मदद करते हुए देखा जा सकता है।

चलती ट्रेन के समय दरवाजे पर खड़े होना या उतरने की कोशिश करना जानलेवा साबित हो सकता है। अक्सर लोग जल्दी के चक्कर में चलती ट्रेन से उतर जाते हैं और दुर्घटनाओं का शिकार हो जाते हैं। चलती ट्रेन से कूदना कितना खतरनाक हो सकता है, इसका जिंदा सबूत है यह वीडियो। अक्सर हम इस तरह के कई वीडियो देखते हैं जिनमें लोग ऐसी दुर्घटनाओं से बाल-बाल बचते हैं। ऐसी घटनाओं से सीख लेनी चाहिए और चलती ट्रेन से उतरने या चढ़ने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम