घाट कोहका बफर पेंच टाइगर रिजर्व में बाघ से संघर्ष में मादा शावक की मौत

सिवनी। Madhya Pradesh News : पेंच टाइगर रिजर्व के घाटकोहका बफर क्षेत्र में मादा शावक का शव गुस्र्वार सुबह वन अमले को गश्ती के दौरान मिला है।
मादा शावक की मौत ताकतवर नर बाघ से संघर्ष में हुई
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि मादा शावक की मौत ताकतवर नर बाघ से संघर्ष में हुई है। फील्ड डायरेक्टर विक्रम सिंह परिहार ने बताया कि मृत मादा शावक की उम्र करीब 6 माह होगी।
मादा बाघ शावक की श्वास नली टूटी पाई गई
शव परीक्षण में मादा बाघ शावक की श्वास नली टूटी पाई गई है। शरीर के जरूरी अंग पंजे, नाखून, दांत सुरक्षित पाए गए हैं। मौके पर मादा शावक के शिकार की कोई संभावना नजर नहीं आई है।
शावकों के साथ बाघिन की मौजूदगी
घाटकोहका बफर परिक्षेत्र की टिकाड़ी बीट के कक्ष क्रमांक आरएफ 379 में मादा बाघ शावक का शव 21 मई की सुबह करीब 8.30 बजे गश्ती दल को मिला है। पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में बाघिन का मूवमेंट शावकों के साथ बना हुआ है। इसके अलावा एक नर बाघ भी क्षेत्र में सक्रिय है।