Saturday, May 23, 2026
Latest:
Healthफिटनेस फंडा

घर में नहीं घुसेगा एक भी मक्खी- मच्छर अगर अपनाते रहेगें Homemade Tips

भोपाल। गर्मियां का मौसम आते ही घर में मक्खी- मच्छर पनपने शुरू हो जाते हैं। इनको घर से दूर भगाने के लिए लोग रोज नए- नए तरीके अपनाते हैं। ज्यादातर घरों में तो इनका आंतक खत्म करने के लिए मच्छर और मक्खी मारे वाली दवाइयों और कॉयल का इस्तेमाल किया जाता है। इससे शरीर को भी कई तरह के नुकसान हो जाते हैं। एेसे में आप घरेलू उपायों को अपनाकर भी मक्खी- मच्छर को आसानी से घर के बाहर भगा सकते हैं। आज हम आपको उन्हीं घरेलू उपायों के बारे में बताएंगे जिनकी महक मक्खी- मच्छर को घर से दूर भगाती है।

 

  1. नीम

yashbharat
नीम में गुणों का भंडार होता है इसलिए इसको गांव का दवाखाना भी कहा जाता है। सेहत के लिए फायदेमंद होने वाला नीम मक्खी- मच्छरों को शरीर से दूर रखने का काम करता  है।इनको खुद से दूर रखने के लिए नीम के तेल में नारियल का तेल मिलाकर मिश्रण तैयार करें। इस मिश्रण को अब अपने शरीर पर लगा लें। तेल का असर कम से कम 8 घंटे तक शरीर में रहेगा। इस तरह मक्खी- मच्छर आपके पास आने से भी डरेगें।

 

  1. कपूर
    अक्सर लोग मक्खी- मच्छरों को घर से दूर भगाने के लिए कॉइल जलाते हैं। कॉइल जलाने की जगह पर आप कपूर का टुकड़ा भी जला सकते हैं। कूपर को जलाकर कमरे में 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। एेसा करने से यह घर से दूर भाग जाएंगे।

 

  1. नींबू

yashbharat
2 चम्मच नींबू का रस ले इसको 3 चम्मच नीलगिरी के तेल में डालकर मिश्रण तैयार करें। अब इसको शरीर पर लगाएं। नींबू और नीलगिरी के तेल की महक से मक्खी- मच्छ दूर भागते हैं।

 

  1. तुलसी
    तुलसी का पौधा तो हर घर में होता है। इसकी महक से भी मच्छर दूर रहते हैं। इसके अलावा गंदे पौधा घर में जरूर लगाएं। यह भी मक्खी- मच्छरों को घर से बाहर भगाने का काम करता है।

 

  1. लहसुन

yashbharat
लहसुन की कलियों को दिवारों के कोने पर या जहां मच्छर और मक्खियां ज्यादा होती हैं। वहां पर रख दें। इसकी महक से भी मच्छर घर के आस-पास नहीं भटकते। आप चाहे तो लहसुन की कलियों को पीसकर भी घर में इसका छिड़काव कर सकते हैं।

 

  1. लैवेंडर
    लैवेंडर एक एेसा फूल है जो गर्मियों के मौसम में आसनी से घर पर उगाया जा सकता है। यह बगीचे की खूबसूरती को बढ़ाने के साथ ही मक्खी- मच्छरों को घर से बाहर रखता है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply