Food

घर पर बनाएं टेस्टी एंड स्पाइसी चिली पाैटेटाे

अाज हम अापकाे चिली पाैटेटाे बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे अाप अासानी से घर पर बना सकते हैं। यह बच्चों से लेकर बड़ाें तक सभी काे बहुत पसंद अाएगी।

ताे अाईए जानते हैं इसे बनाने की विधिः-

सामग्रीः-
आलू – 500 ग्राम
नमक – 1/4 छाेटा चम्मच
अराराेट – 2 बड़े चम्मच
तेल – बड़ा डेढ़ चम्मच
लहसुन – 1 बड़ा चम्मच
हरी मिर्च – 1 बड़ा चम्मच
अदरक – 1 बड़ा चम्मच
शिमला मिर्च – 60 ग्राम
लाल मिर्च – 1/2 छाेटा चम्मच
सोया सॉस – 1/2 छाेटा चम्मच
चीनी – 2 छाेटे चम्मच
सिरका – 1/2 छाेटा चम्मच
नमक – 1 छाेटा चम्मच
चिली सॉस – 1 बड़ा चम्मच
तेल – फ्राई करने के लिए

विधिः-
1. 500 ग्राम आलू लेकर उन्हें लंबाई में काट लें।
2. इन काटे हुए आलू काे एक बाेल में डालें और उसमें 1/4 चम्मच नमक, 2 चम्मच अराराेट डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
3. एक कढ़ाई में मध्यम अांच पर अावश्यकतानुसार तेल डालकर गर्म करें। फिर इसमें अालू का मिश्रण डालकर सुनहरा भूरा हाेने तक फ्राई कर लें। अब इन्हें अब्सॉर्बेंट पेपर पर निकाल लें।
4. एक अन्य कढ़ाई में मध्यम अांच पर बड़ा डेढ़ चम्मच तेल डालकर गर्म करें। इसमें 1  बड़ा चम्मच लहसुन, 1 बड़ा चम्मच हरी मिर्च, 1 बड़ा चम्मच अदरक डालकर अच्छे से भून लें।
5. इसमें 50 ग्राम प्याज डालकर सुनहरा भूरा होने तक पकाएं।
6. इसके बाद 60 ग्राम शिमला मिर्च डालकर थाेड़ी देर तक पकने दें।
7. फिर इस मिश्रण में 1/2 छाेटा चम्मच लाल मिर्च, 1/2 छाेटा चम्मच सोया सॉस, 2 छाेटे चम्मच चीनी, 1/2 छाेटा चम्मच सिरका, 1 छाेटा चम्मच नमक, 1 बड़ा चम्मच चिली सॉस डालकर अच्छे से मिक्स करें।
8. इसमें फ्राई किए हुए अालू डालकर 2-3 मिनट तक पकाएं।।
9. अब हरे प्याज के साथ इसकी गार्निशिंग करें।
10. अापके चिली पाैटेटाे तैयार है। सर्व करें।

Leave a Reply

Back to top button