घर की सफाई में उपयोगी केमिकल आपके स्वास्थ्य के लिए हो सकता है खतरनाक

नार्वे। अपने घर की सुरक्षा और स्वच्छता पर हर व्यक्ति बहुत ज्यादा ध्यान देता है। स्वच्छता का मतलब बेहतर स्वास्थ्य होता है और घर और उसके आसपास के वातावरण को किटाणुरहित बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करता है। घरेलू उपचार से लेकर महंगे केमिकल प्रोडक्ट तक उपयोग में लाए जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर की स्वच्छता के नाम पर हम अपनी सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं और घर की बेहतर सफाई का दावा करने वाले महंगे प्रोडक्ट हमारे स्वास्थ्य को बिगाड़ रहे हैं?
एक रिसर्च में दावा किया गया है कि सफाई के लिए उपयोग किए जाने वाले केमिकल प्रोडक्ट आपकी अस्थमा की रिस्क को 43 फीसद तक बढ़ा सकते हैं। विशेषज्ञों का कहना है इस तरह के प्रोडक्ट इंसान के फेफड़ों को नुकसान पहुंचाते हैं, उम्र को कम करते हैं, महिलाओं के साथ व्यायसायिक तौर पर काम करने वाले सफाई कामगारों को यह सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं और साथ ही इनसे विमानों को भी नुकसान होता है।
नार्वे की बर्गेन यूनिवर्सिटी के ओस्टीन स्वान्स का कहना है कि सफाई प्रोडक्ट में यूज होने वाले केमिकल फेफड़ों को बहुत नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए ज्यादातर कामों में केमिकल उपयोगी नहीं होते हैं और इनकी जगह माइक्रोफिबर कपड़ा और पानी को सफाई के लिए उपयोग में लाया जा सकता है।
यूनाइटेड किंगडम की अस्थमा विशेषज्ञ डॉक्टर सामंथा वॉकर ने इस बात पर गहरी चिंता जताते हुए कहा है कि इस तरह के प्रोडक्ट से फेफड़ों को बड़ा नुकसान हो सकता है और यह अस्थमा के गंभीर अटैक की वजह बन सकता है।








