मध्यप्रदेश

ग्वालियर की पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता की बीजेपी में वापसी

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी से रूठे नेताओं की घर वापसी का दौर शुरू हो चला है एक तरफ उप चुनाव दूसरी तरफ सरकार बनने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता भी नाराज नेताओं के प्रति नरम रुख अपनाने के लिए तैयार है। कुछ दिन पूर्व पूर्व मंत्री रामकृष्ण कुसमरिया के बाद आज ग्वालियर की पूर्व महापौर तथा निर्दलीय चुनाव में कूदने वाली भाजपा नेत्री समीक्षा गुप्ता फिर से भाजपा में वापस हो गईं हैं। उन्हें ग्वालियर में सीएम शिवराज सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में घर वापसी कराई गई।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम