भोपाल। राजधानी में तीन दिन पहले एक घोड़े के ग्लैंडर्स नामक बीमारी से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। अश्व प्रजाति के दूसरे जानवरों व इंसानों में बीमारी न फैले, इसलिए मंगलवार को भानपुर खंती में जहर का इंजेक्शन देकर घोड़े को मार दिया गया है। मई से लेकर अब तक शहर में 8 घोड़ों को इस बीमारी से संक्रमित पाए जाने के बाद मारा जा चुका है।
पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कृष्णा नगर श्यामला हिल्स के रहने वाले राजेश यादव के घोड़े में ग्लैंडर्स की पुष्टि हुई थी। इसके सैंपल जांच के लिए हिसार स्थित केन्द्र सरकार की पशु चिकित्सा लैब में भेजे गए थे। बता दें कि सबसे पहले मई में एक काजी कैंप में एक घोड़े में ग्लैंडर्स की पुष्टि हुई थी। इसके बाद यहां से 10 किमी के दायरे में आने वाले अश्व प्रजाति के 260 जानवरों के नमूने लिए गए थे। सभी की रिपोर्ट आ चुकी है।
शादी व परेड में तीन महीने तक रहेगी रोक
भोपाल के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. डीके राय ने कहा कि पहला घोड़ा संक्रमित मिलने के बाद रोकथाम के लिए गजट अधिसूचना के द्वारा शादी, परेड व अन्य सार्वजनिक कार्यक्रम में घोड़ों के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है। पहले सैंपल से तीन महीने बाद दोबारा नमूने लिए जाएंगे। रिपोर्ट निगेटिव आने पर प्रतिबंध हटेगा। यह रिपोर्ट अक्टूबर में आने की उम्मीद है।
क्या है ग्लैंडर्स
राज्य पशु चिकित्सालय में डिप्टी डायरेक्टर डॉ.एचएल साहू ने बताया कि ग्लैंडर्स बैक्टीरिया से होने वाली बीमारी है। यह घोड़ों से गधों व मनुष्य में फैलती है। संक्रमित होने पर नाक बहना, शरीर में फोड़े, बुखार आदि लक्षण दिखते हैं। मवाद के साथ ही नाक से निकलने वाले फ्लूड के संपर्क में आने से यह बीमारी फैलती है।
-
राहुल गांधी हिरासत में, प्रियंका गांधी समेत 250 लोग पुलिस के कब्जे में; 9 घंटे के हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद खाली कराया गया आकाशवाणी भवन परिसर -
जम्मू-कश्मीर: संसद हमले के मास्टरमाइंड अफजल गुरु के परिवार के अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, सोपोर में गिराया गया डेयरी शेड -
जम्मू में पाकिस्तान समर्थित ड्रोन तस्कर मॉड्यूल का भंडाफोड़: अरनिया से 2 गिरफ्तार, इटालियन पिस्तौल, हेरोइन और अफीम बरामद -
भारतीय वायु सेना का 94वां स्थापना दिवस: हिंडन में ब्रह्मोस मिसाइल की पहली झलक, इस बार वाराणसी के नमो घाट पर होगा भव्य एयर शो -
चुनाव आयोग के खिलाफ सड़कों पर उतरा ‘इंडिया’ ब्लॉक: संसद से ECI तक मार्च, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग -
मेट्रो शहरों में क्यों बढ़ रहा है ‘DINK’ लाइफस्टाइल का क्रेज? डबल इनकम, नो किड्स: आजादी, करियर या आर्थिक दबाव का फैसला -
लॉन्ग वीकेंड पर पर्यटकों से गुलजार हुआ शिमला: 3 दिन में पहुंचे 70 हजार वाहन, ढली-संजौली मार्ग पर टारिंग से लगा महाजाम -
मेडिसिन नोबेल पुरस्कार 2026: कार्ल डाइसेरोथ, पीटर हेगेमैन और जॉर्ज नागेल को मिला चिकित्सा का नोबेल, जानें किस खोज के लिए मिला सम्मान -
आजादी के 80 साल बाद इतिहास: असम के डिब्रूगढ़ से बांग्लादेश के लिए पहला अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग कार्गो रवाना -
IND vs WI T20I Series: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में वेस्टइंडीज से भिड़ेगी एशियन गेम्स की ‘गोल्डन’ टीम, देखें पूरा शेड्यूल - नुसरत भरूचा स्पाइन फ्रैक्चर: बाली हादसे के बाद भारत लाई गईं, मुंबई में होगी सर्जरी
-
IAF की वार्षिक प्रेस कॉन्फ्रेंस: एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने साफ की रणनीति; अलग ड्रोन फोर्स से इनकार, Su-57 विकल्प और कैप्टन स्मित मच्छार के साहस को सराहा -
Asian Games 2026: ईशान किशन का तूफान और गेंदबाजों का कहर, श्रीलंका को 124 रनों से रौंदकर भारत फाइनल में; सिल्वर पक्का, अब गोल्ड पर नजर -
फ्लाईदुबई कॉकपिट हमला: भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी से टला 9/11 जैसा बड़ा आतंकी हादसा; जानें क्या थे वे 37 सेकंड और इमरजेंसी कोड्स का गणित -
FSSAI का बड़ा एक्शन: ‘सेवन सीज हॉस्पिटैलिटी’ का लाइसेंस सस्पेंड, किचन में मिले सड़े टमाटर, फफूंद लगा खाना और कॉकरोच -
FBI की ‘Top 10 Most Wanted’ लिस्ट में शामिल हुआ गैंगस्टर गोल्डी बराड़: 8.3 करोड़ का इनाम घोषित -
कटनी जनसुनवाई: रजिस्ट्री कराई पर जमीन पर मिला किसी और का कब्जा; पीड़ित की शिकायत पर कलेक्टर ने जांच के दिए निर्देश -
नंदीग्राम उपचुनाव: बीजेपी उम्मीदवार हासिरानी रथ के हलफनामे के खिलाफ कांग्रेस की याचिका खारिज, कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा फैसला -
शिव गरीबों के, राम अमीरों के: तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी के बयान पर मचा राजनीतिक बवंडर; BJP का करारा पलटवार -
Asian Games 2026: निशानेबाज़ नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, इंडिविजुअल ट्रैप में जीता गोल्ड; भारत को मिला 5वां स्वर्ण पदक