गौर का ऐलान- ‘मुझे मिला है PM मोदी का आशीर्वाद,11वीं बार लडूंगा चुनाव’

Electoral College 2 CLP

भोपाल: प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर ने एक बार फिर भोपाल की गोविंदपुरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए दावा ठोका है। गौर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मुझे पीएम मोदी से आशीर्वाद मिला है, मैं अवश्य चुनाव लड़ूंगा।इससे पहले गौर दस बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। दो साल पहले मंत्री पद से हटाने के बाद कयास लगाए जाने लगे थे कि अब वे चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन बार-बार वे अपनी दावेदारी जता चुके हैं। वहीं पीएम मोदी के दौरे के दौरान भी उन्हें चुनाव लड़ने के संकेत मिल चुके हैं

गौर के बयान के बाद बीजेपी में फिर हड़कंप मच गया। चपहले ही बीजेपी मे टिकट को लेकर घमासान मचा हुआ है और ऐसे में गौर का बयान मुश्किलें खड़ी करने जैसा है।गौर ने एक बार फिर ऐलान किया है कि वे 11वीं बार चुनाव लडेंगें। गौर ने कहा कि लाखों कार्यकर्ताओं के सामने पीएम मोदी ने उनसे कहा है कि गौर एक बार और । मुझे पीएम मोदी का आशीर्वाद है, इसलिए मेरा टिकट पक्का है और मैं जरुर चुनाव लडूंगा।

इसे भी पढ़ें-  सरगुजा संभाग में यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी से हाहाकार: घंटों देरी से चल रहीं शहडोल, अनूपपुर और दुर्ग की ट्रेनें; मालगाड़ियों को प्राथमिकता देने से यात्री परेशान

Leave a Reply