भोपाल । लंबे इंतजार के बाद आखिरकार आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान((Shivraj Singh Chouhan)) ने सभी मंत्रियों को जिलों के प्रभार सौंप दिए है। 1 जुलाई से तबादलों पर लगा प्रतिबंध हट जाएगा। इसके साथ ही प्रभारी मंत्री के अनुमोदन पर सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों का ट्रांसफर होगा।वर्तमान में कैबिनेट व राज्य मंत्रियों की संख्या 30 है, जबकि जिले 52 हैं। इस हिसाब से मंत्रियों को दो-दो जिलों का प्रभार दिए गए है।
दरअसल, 1 जुलाई से 31 जुलाई तक मध्य प्रदेश में ट्रांसफर से बैन हटाया गया है। इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार ने तीन दिन पहले ही नई ट्रांसफर पॉलिसी (MP New Transfer Policy 2021) जारी कर दी है। इसके मुताबिक जिलों में ट्रांसफर (Transfer) प्रभारी मंत्री की अनुशंसा से किए जाएंगे। यही वजह है कि बुधवार देर शाम मंत्रियों को जिलों के प्रभार (Ministers in charge of districts) सौंप दिए गए है।
इसमें गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को इंदौर, नगरीय आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह को भोपाल, ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) समर्थक तुलसी सिलावट को ग्वालियर और गोपाल भार्गव को जबलपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

