Latest

गृह मंत्री नरोत्‍तम मिश्रा बोले-आरिफ मसूद को परेशानी थी तो फ्रांस चले जाते, कमल नाथ की चुप्‍पी पर भी उठाए सवाल

भोपाल। गृह मंत्री नरोत्‍तम मिश्रा बोले- अारिफ मसूद को परेशानी थी तो फ्रांस चले जाते। मप्र सरकार में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार सुबह नगर निगम के अमले द्वारा कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के खानूगांव स्थित निर्माण को ढहाए जाने की कार्रवाई पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्‍होंने कहा कि यदि किसी ने अतिक्रमण किया है तो उसे हटना ही चाहिए। जो लोग अति‍क्रमण विरोधी कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं, वो गलत है। जिला प्रशासन अपना काम कर रहा है।

narottam-mishra_1598249635
नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि चाहे कोई भी हो, जिसने भी अवैध निर्माण किया है, उसे ढहाया ही जाना चाहिए।

गृह मंत्री ने कहा कि उन्‍हें समझ नहीं आ रहा कि फ्रांस मामले में भोपाल में आरिफ मसूद ने प्रदर्शन क्यों किया। मसूद को यदि ज्यादा ही गुस्सा आ रहा था तो फ्रांस चले जाते और वहां जाकर प्रदर्शन कर आते। मध्य प्रदेश में तो किसी को कोई परेशानी है नहीं। मुस्लिम पांच वक्‍त की नमाज पढ़ते हैं, उन्हें कोई परेशानी नहीं हैं। इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ भी चुप्पी साधे हुए हैं। उन्हें स्पष्ट करना चाहिए कि प्रदर्शन सही हुआ था या गलत हुआ था।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम