दिल्‍ली

गुरुग्राम में पूर्व NSG कमांडो ने सरपंच दोस्‍त को गोलियों से भूना

न्‍यूज डेस्‍क। दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम में एनएसजी के रिटायर्ड कमांडो ने मानेसर के पास कासन गांव के मौजूदा सरपंच को गोलियों से भून दिया जिससे सरपंच ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या के बाद रिटायर्ड कमांडो ने खुद पुलिस थाने जाकर अपने आप को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया.

सरपंच की हत्या के बाद गांव में तनाव का माहौल है जिसके चलते गांव और अस्पताल में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. वहीं पुलिस हत्या का शुरुआती कारण पैसों का लेनदेन मान कर चल रही है. गांव वालों के मुताबिक दोनों में गहरी दोस्ती भी थी लेकिन अचानक रिटायर्ड कमांडो के इस कदम से हर कोई अचंभित है.
गुरुग्राम में पूर्व NSG कमांडो ने सरपंच को गोलियों से भूना

दरअसल बुधवार शाम करीब साढे आठ बजे मानेसर के पास कासन गांव के सरपंच बहादुर सिंह अपनी डेयरी पर थे तभी वहां उनके ही गांव का रहने वाला पूर्व एनएसजी कमांडो सुंदर वहां आया और आते ही अपनी लाइसेंसी पिस्टल से सरपंच बहादुर सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरु कर दी. जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक सुंदर ने पूरी मैगजीन खाली कर दी.

ग्रामीणों की माने तो सरपंच बहादुर भी फौज से ही रिटायर्ड था इसीलिए सरपंच और सुंदर में गहरी दोस्ती थी. लेकिन अचानक सुंदर के ऐसे कदम से हर कोई हैरान है. घायल सरपंच बहादुर सिंह को तुरंत मानेसर के रॉकलैंड अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर्स ने सरपंच को मृत घोषित कर दिया.
सरंपच को गोलियों से भूनने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई. सरपंच की हत्या की खबर सुनते ही कासन गांव के सैंकड़ो लोग रॉकलैंड अस्पताल पहुंच गए. सरपंच की हत्या के बाद ग्रामीण उग्र ना हो जाए इसीलिए पुलिस ने भी एतिहातन अस्पताल पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया.

वारदात की सूचना के बाद गुरुग्राम पुलिस के डीसीपी, एसीपी समेत करीब आधा दर्जन थानों के एसएचओ मौके पर पहुंचे.  शुरुआती जांच में पता चला है कि सरपंच को करीब 9 गोलियां लगी है लेकिन पूरी संख्या पोस्टमार्टम के बाद ही साफ हो पाएगी.

Leave a Reply

Back to top button