katniLatestमध्यप्रदेश

गुना हादसा इफेक्ट: सुरक्षा के मद्देनजर सुर्खी मोड़ समीप RTO ने की वाहनों की सघन चेकिंग

कटनी। गत दिवस जिला गुना में हुई बस दुर्घटना की वजह से प्रशासन हरकत में आया है और इसी के चलते आज सुर्खी मोड़ समीप वन विभाग नाके में आरटीओ अधिकारी विमलेश गुप्ता स्टाफ के साथ सुर्खी मोड़ समीप वन विभाग नाके पर वाहन चेकिंग की गई जिसमें कई बसों को चेक किया गया। चेकिंग के दौरान बसों में अलग-अलग कमियां पाई गई। जैसे ड्राइवर का वर्दी में ना होना, दस्तावेज की कमी, नंबर प्लेट सही ना होना, ओवरलोडिंग आदि कमियों के कारण चालान किए गए ।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम