#MP Vidhansabha Elections

गुजरात-राजस्थान की सभी सीटों पर भाजपा को बढ़त, बिहार में शत्रुघ्न और मीरा कुमार पीछे

नई दिल्ली.लोकसभा सीटों के लिहाज से एनडीए के गढ़ मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, बिहार और महाराष्ट्र के नतीजों पर आज नजर रहेगी। रुझानों में राजस्थान, गुजरात की सभी सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और बिहार में भी भाजपा को बढ़त है। छत्तीसगढ़ में भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर है। मध्यप्रदेश के गुना में कांग्रेस के ज्योतिरादित्य सिंधिया पीछे चल रहे हैं। गांधीनगर से अमित शाह और पाटलिपुत्र से लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती आगे चल रही हैं। 2014 के चुनाव में भाजपा ने 6 राज्यों की कुल 179 में से 133 सीटें (74.3%) अपने नाम की थीं।

अपडेट्स

भोपाल सीट से भाजपा की प्रज्ञा सिंह ठाकुर आगे चल रही है। कांग्रेस के दिग्विजय पीछे चल रहे हैं।
गुना सीट से ज्योतिरादित्य सिंधिया पीछे चल रहे हैं।
गांधीनगर सीट से भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आगे चल रहे हैं।
बिहार में भाजपा 27, महाराष्ट्र में 35 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।
मध्यप्रदेश की छिंदवाड़ा सीट पर मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ आगे चल रहे हैं।
नागपुर से भाजपा के नितिन गडकरी आगे चल रहे हैं।
गया में हिंदुस्तान अवाम मोर्चा (हम) के जीतनराम मांझी पीछे चल रहे हैं।
पाटलिपुत्र से राजद उम्मीदवार मीसा भारती आगे चल रही हैं।
बेगूसराय (बिहार) से भाजपा के गिरिराज सिंह आगे चल रहे हैं। भाकपा के कन्हैया कुमार दूसरे नंबर पर हैं।
पटना साहिब सीट से कांग्रेस के शत्रुघ्न सिन्हा भाजपा के रविशंकर प्रसाद से पीछे चल रहे हैं।
बिहार की जमुई सीट पर चिराग पासवान आगे चल रहे हैं।
बिहार के सासाराम से पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार पीछे चल रही हैं।
प्रदेश कुल सीटें भाजपा को मिलीं सीटें वोट प्रतिशत
मप्र 29 27 54.8%
छत्तीसगढ़ 11 10 49.7%
राजस्थान 25 25 55.6%
गुजरात 26 26 60.1%
महाराष्ट्र 48 23 27.6%
बिहार 40 22 29.9%
कुल सीटें 179 133
6 राज्यों में क्या खास

मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है, वहीं गुजरात, बिहार और महाराष्ट्र में एनडीए की सरकार है।
मोदी ने मध्यप्रदेश में 10, गुजरात में 4, राजस्थान में 8, छत्तीसगढ़ में 3 और बिहार में 9 रैलियां कीं।
राहुल ने मध्य प्रदेश में 17, राजस्थान में 12 और छत्तीसगढ़ में 4 रैलियां कीं। राहुल ने उप्र (17) से ज्यादा रैलियां मप्र (18) में कीं।

Leave a Reply

Back to top button