Saturday, April 25, 2026
Latest:
Latest

गुजरात में आतंकी हमले का अलर्ट, एमपी और राजस्थान से सटी बॉर्डर में बढ़ी सुरक्षा

अहमदाबाद। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 समाप्त करने के बाद पाकिस्तान की नापाक हरकत के मद्देनजर आतंकी घुसपैठ की दहशत के बीच गुजरात सरकार ने गुजरात से लगी राजस्थान और मध्यप्रदेश की सीमा पर हाईअलर्ट घोषित किया है। दोनों प्रदेशों की सीमा पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को बुलेटप्रुफ जैकेट मुहैया करवाकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। यहां के सीमाई इलाके बनासकांठा, साबरकांठा, अमीरगढ़, रतनपुर बोर्डर के साथ मध्य प्रदेश से लगे चेकपोस्ट चाक चौबंद कर दिया गए है।

गुजरात में त्यौहारों के दौरान आतंकी हमले का इनपुट इन्टेलीजेंस एजेंसियों से मिला है। इसके मद्देनजर पुलिस प्रशासन एलर्ट हो गया है। पुलिस महानिदेशक शिवानंद झा ने राजस्थान और मध्य प्रदेश से जुड़ी सीमा पर पुलिस का सख्त बंदोबस्त का आदेश दिया है। इसके मद्देनजर रतनपुर बोर्डर चेकपोस्ट पर राज्य आरक्षित बल के जवानों की प्लाटून सहित 48 सुरक्षा कर्मियों को बुलेट प्रुफ जैकेट तथा हेलमेट के साथ तैनात कर दिया गया है। सुरक्षा कर्मी वाहनों की सघन जांच कर रहे है।

राजस्थान और मध्य प्रदेश से गुजरात में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों की तलाशी ली जा रही है। यहां के सुप्रसिद्ध शामलाजी मंदिर में भी बुलेट प्रुफ जैकेट और अत्याधुनिक शस्त्रों के साथ सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। यहां बनासकांठा की गुंदरी, खोड़ा चेकपोस्ट पर सुरक्षाकर्मयों को बढ़ा दिया गया है।

आईबी एजेंसियों के इनपुट के बाद केन्द्र सरकार ने राज्य सरकार के एलर्ट के आदेश दिये हैं। सरकार अहमदाबाद, सूरत , वड़ोदरा, राजकोट सहित मेट्रोसिटी में सुरक्षा व्यवस्ता सख्त कर दी है। साथ ही साथ सोमनाथ, अंबाजी, द्वारका और डाकोर सहित अन्य यात्रा धामों की निगरानी बढ़ा दी गयी है। यहां समुद्री सुरक्षा भी सख्त कर दी गई है। नेवी और कोस्टगार्ड की पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply