
Gujarat Panchayat Nagar Palika Chunav Result LIVE Updates: गुजरात में आज फिर चुनाव परिणाम का दिन है। भाजपा को सभी 31 जिला पंचायत में बहुमत हासिल। 71 नगर पालिका में भाजपा पांच में कांग्रेस को बहुमत जबकि तहसील पंचायत में 185 में भाजपा 34 पर कांग्रेस को बहुमत मिला। राज्य चुनाव आयोग की ओर से आधिकारिक घोषणा शाम को होगी। महानगर पालिका के बाद पंचायत में पालिका चुनाव में भी कांग्रेस की करारी हार के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित चावड़ा ने इस्तीफे की पेशकश की शाम 5:00 बजे बाद कभी भी दे सकते हैं इस्तीफा ।
6 महानगरपालिकाओं में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद मंगलवार को 31 जिला पंचायतों, 231 तहसील पंचायतों और 81 नगरपालिकाओं के नतीजे आ रहे हैं। अब तक परिणामों के मुताबिक भाजपा का जलवा कायम है।
कांग्रेस का सुपड़ा लगभग साफ है। आम आदमी पार्टी यहां भी दम दिखाने में कामयाब रही है। यहां रविवार को मतदान हुआ था। कुल 22,174 प्रत्याशियों का भविष्य ईवीएम में बंद है। मतदान की खास बात यह रही थी कि गुजरात में शहरी मतदाताओं की अपेक्षा ग्रामीण मतदाताओं ने पंचायत व पालिका चुनाव में बंपर मतदान किया था।
महानगर पालिका की अपेक्षा पंचायत चुनाव में 15 फीसद अधिक मतदान हुआ। पंचायत व पालिका चुनाव में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है, लेकिन आम आदमी पार्टी (आप) ने भी करीब 2000 प्रत्याशी मैदान में हैं। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआइएमआइएम) भरुच, गोधरा व मोडासा में चुनाव लड़ रही है।
2.15 PM: मुख्यमंत्री विजय रुपाणी तथा भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटील पंचायत व पालिका चुनाव के परिणाम आने के बाद प्रदेश भाजपा कार्यालय पर आयोजित जीत के जश्न में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।
2.12 PM: गुजरात भाजपा के अध्यक्ष सी आर पाटिल ने कहा हैकी सभी जिला पंचायत में भाजपा जीत के करीब है। केंद्र व राज्य की सरकार ने जो काम किए लोग उसके लिए भाजपा को मत दे रहे हैं। प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री विजय रुपाणी को इसके लिए धन्यवाद। गत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पांच जिला पंचायत में जीत हासिल हुई थी लेकिन इस बार सभी 31 में भाजपा जीत हासिल करते हुए नजर आ रही है।








