गुजरात की 89 सीटों पर आज होगा मतदान

अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा के प्रथम चरण में 19 जिलों की 89 सीट के लिए शनिवार को मतदान होगा

प्रथम चरण में सौराष्ट्र, कच्छ व दक्षिण गुजरात में चुनाव होगा जिसमें 2 करोड़ 12 लाख मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे।

राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी बीबी स्वेन के अनुसार, गुजरात विधानसभा की 182 सीट में 89 सीटों के लिए 9 दिसंबर को और शेष 93 सीट के लिए 14 दिसंबर को मतदान होगा।

चुनाव परिणाम 18 दिसंबर को आएंगे। राज्य में पहली बार ईवीएम के साथ वोट वेरिफिकेशन पेपर ऑडिट ट्रेल मशीन (वीवीपीएट) का उपयोग किया जा रहा है।

ईवीएम पर मतदान के साथ ही एक बीप की आवाज होगी जिसके साथ ही छह सैकेंड के लिए वीवीपीएट के डिस्पले पर मतदाता अपना मत देख सकेगा कि उसने जिसे वोट दिया वह उसके ही खाते में पड़ा है।

प्रथम चरण में इन जिलों में मतदान

Exit mobile version