Site icon Yashbharat.com

गाजियाबाद की अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका; 7 लोगों की मौत

yashbharatnews

लखनऊ. गाजियाबाद में रविवार को एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका हो गया। इस विस्फोट में 7 लोगों की मौत हो गई। 4 लोग घायल हैं। बताया जा रहा है कि 20 दिन पहले भी यहां छापा पड़ा था। अचानक हुए धमाके से आसपास के इलाके में लोगों में दहशत का माहौल है। धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि लंबे समय से इस इलाके में यह फैक्ट्री चल रही थी।

आसपास के घरों में भी चलता था पटाखा बनाने का काम
10 लोगों को बाहर निकाला गया है। यहां काम करने वालों में ज्‍यादातर महिलाएं ही हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, फैक्‍ट्री यहां लंबे समय से चल रही थी। यहां केक में लगाई जाने वाली फुलझड़ी बनाई जाती थी। फैक्ट्री मालिक आसपास के घरों में कच्‍चा माल भिजवा कर पटाखे बनवाता था।

फैक्ट्री से निकाले गए शव। फैक्ट्री में धमाके से खफा लोगों ने प्रशासन को शव ले जाने से रोक दिया था।

घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसपी देहात नीरज जादौन, विधायक डॉ. मंजू शिवाच और भाजपा जिलाध्‍यक्ष दिनेश सिंघल को ग्रामीणों ने घेरा। ग्रामीण शवों को नहीं उठाने दे रहे थे।इसके अलावा शहीद नगर इलाके में भी एक फैक्ट्री में आग लगने की घटना सामने आई है। आग इतनी भीषण थी कि 10 दमकल की गाड़ियों ने कई घंटों बाद उस पर काबू पाया।

Exit mobile version