FEATURED
गणतंत्र दिवस समारोह में राहुल को चौथी पंक्ति में जगह मिलने पर भड़की कांग्रेस

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस परेड में राहुल गांधी को चौथी पंक्ति में सीट मिलने से खफा कांग्रेस ने मोदी सरकार पर घटिया राजनीति करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि राहुल गांधी को सरकार द्वारा बुलाया गया है लेकिन उन्हें चौथी पक्ति में जगह दिया गया है जबकि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को पहली पक्तिं में स्थान मिला है।
इससे पहले राहुल गांधी को हमेशा पहली पंक्ति में ही जगह मिलती थी लेकिन इस बार मोदी सरकार द्वारा बैठने की व्यवस्था में बदलाव करने से कांग्रेस ने नाराजगी जाहिर की है।
जहां एक तरफ गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रहीं हैं वहीं इस खबर के आने के बाद राजनीति गरम हो गई है। इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में आसियान देशों के प्रमुख मुख्य अतिथि हैं।








