FEATUREDLatestअजब गजब

गजब: ऑटो को ही बना दिया आलीशान घर, आनंद महिंद्रा ने की खूब तारीफ, देखें वीडियो

ख्यात उद्योगपति और Mahindra and Mahindra ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। आनंद महिंद्रा अक्सर ऐसे लोगों के वीडियो शेयर करते हैं, जो कम संसाधनों से शानदार काम कर रहे हैं। अब हाल ही में उन्होंने एक ऐसा ही एक वीडियो अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है जो हैरतअंगेज है। दरअसल आनंद महिंद्रा ने एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें एक शख्स ने अपने ऑटो को एक आलीशान घर में बदल दिया है।

 

उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने जो वीडियो शेयर किया है, वह वीडियो चेन्नई में रहने वाले अरुण प्रभु का है और उन्होंने अपने ऑटो को एक ऐसे घर में तब्दील कर दिया है, जिसमें आम घरों जैसी सभी सुख सुविधाएं हैं। ऑटो को शानदार घर बनाकर सबको हैरत में डाल दिया है। इस घर में काफी स्पेस है, वेंटिलेशन भी है। इसके अलावा खिड़कियां और दरवाजों के साथ छत और कपड़े सुखाने का भी प्रबंध है। अरुण प्रभु ने एक चलता-फिरता मोबाइल घर बनाया है। आनंद महिंद्रा ने जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें बताया गया है कि आनंद प्रभु नाम के इस शख्स ने ये घर महज 1 लाख रुपए के खर्च में तैयार किया है। इस घर को वे कभी भी साथ लेकर जा सकते हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि घर की छत पर अरुण प्रभु ने सोलर पैनल्स भी लगाए हैं और जाहिर तौर पर कुछ बैटरीज भी रखी हैं, जिससे इस मोबाइल घर में बिजली की आपूर्ति की जा सके वो भी बिना बिजली का कनेक्शन लिए हुए। मतलब ये हुआ कि इस घर में आपको हर वो सुविधा मिलेगी जो आम घरों में मौजूद होती है। इस घर में पानी स्टोर करने की सुविधा भी है, जिससे पानी की आपूर्ति भी की जा सके। आनंद महिंद्रा ने भी वीडियो के साथ लिखा है कि “अरुण ने इस डेमोंस्ट्रेशन के जरिए कम स्पेस की पावर को दिखाया है, जो कोरोना काल के बाद घूमने के शौकीन लोगों के लिए एक बड़ा ट्रेंड साबित हो सकता है। साथ ही उन्होंने लिखा कि अगर अरुण बोलेरो पिकअप के टॉप पर ऐसा कुछ बना सकते हैं तो उन्हें खुशी होगी। इसके लिए उन्होंने लोगों से कनेक्ट करने की बात भी कही है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है और आनंद के प्रयासों की तारीफ भी हो रही है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम