Monday, May 25, 2026
Latest:
Latest

गंगा में गिरने से बाल-बाल बचे उत्तराखंड के चीफ जस्टिस

देवप्रयाग. तीर्थनगरी देवप्रयाग पहुंचे उत्तराखंड के मुख्य न्यायाधीश रमेश रंगनाथन ने गंगा पूजन किया. इस दौरान अचानक मुख्य न्यायाधीश का पांव फिसलने पर उनके साथ चल रहे सीओ ने उन्हें संभाला.

शनिवार को मुख्य न्यायाधीश आर रंगनाथन अपनी पत्नी के साथ देवप्रयाग तीर्थ दर्शन को पहुंचे. दक्षिण भारत में भगवान रघुनाथ की विशेष महत्ता के चलते वह यहां पूजा अर्चना को पहुंचे. मुख्य न्यायाधीश ने संगम स्थल पर गंगा पूजन व दर्शन की इच्छा जतायी.

संगम स्थल पर पूजा के लिए वह गंगा नदी की ओर बढ़े तो उनका पांव अचानक फिसल गया. साथ चल रहे सीओ नरेंद्रनगर प्रमोद शाह ने आगे बढ़कर उन्हें संभाला.

दक्षिण भारत में देवप्रयाग को कंडवेंनुकडीनगरम के नाम से जाता है .

जबकि भगवान रघुनाथ को नीलमपेरुमल पुण्डरीक वल्ली के रूप में पूजा जाता है. इस मान्यता के चलते दक्षिण भारत निवासी मुख्य न्यायाधीश आर. रंगनाथन अपनी पत्नी के साथ यहां पूजा अर्चना को पहुचे थे. युवा पुरोहित विपुल सवासेरिया ने उनकी पूजा संपन्न कराई.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम