जबलपुर। कृषि उपजमंडी के अध्यक्ष राजाबाबू सोनकर का निर्वाचन शून्य घोषित कर दिया गया है। कमिश्नर आशुतोष अवस्थी की कोर्ट ने बुधवार को इस बारे में अंतिम आदेश जारी कर दिया। इस मामले में पूर्व कमिश्नर गुलशन बामरा 2017 में ही चुनाव शून्य करने वाले आदेश जारी कर चुके थे, लेकिन इस आदेश को हाइकोर्ट में चुनौती दी गई। कोर्ट ने कमिश्नर को मंडी अध्यक्ष के बयान लेने और पुनः याचिका निर्धारण के आदेश दिए। बावजूद इसके मंडी अध्यक्ष अपना पक्ष कमिश्नर कोर्ट के सामने नहीं रख सके और पेश होने की जगह उन्होंने आपत्तियां ही दर्ज कराई। कमिश्नर कोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट कर दिया है कि मंडी अध्यक्ष किसान की श्रेणी में नहीं आते हैं। इसलिए मंडी समिति के कृषक सदस्य के पद का निर्वाचन शून्य घोषित किया जाता है।
ऐसे चला 2013 से मामला
– मंडी अध्यक्ष पद का चुनाव साल 2012 में हुआ था। चुनाव के बाद याचिकाकर्ता शंभूनाथ सोनकर ने कमिश्नर कोर्ट में साल 2013 में याचिका के जरिए मामला दायर किया। जिसमें बताया कि मंडी अध्यक्ष पद के लिए संबंधित व्यक्ति का किसान होना या किसान की श्रेणी में आना जरूरी है। जबकि राजा बाबू सोनकर किसान की श्रेणी में नहीं आते हैं।
– तत्कालीन कमिश्नर गुलशन बामरा ने सभी तथ्यों व सुनवाई के आधार पर 15 फरवरी 2017 को मंडी अध्यक्ष का निर्वाचन शून्य घोषित कर दिया।
– कमिश्नर कोर्ट के आदेश को राजाबाबू ने हाइकोर्ट में चुनौती दी। जिसमें हाइकोर्ट ने 6 अक्टूबर 2017 को आदेश दिया कि कमिश्नर राजाबाबू की गवाही लेकर 3 माह में पुनः आदेश पारित करेंगे।
– इसके बाद भी राजाबाबू ने कमिश्नर कोर्ट में गवाही नहीं दी और न ही वे पेश हुए। लेकिन उनकी तरफ से प्रारंभिक आपत्ति पेश की जा चुकी थी। जिसे कमिश्नर कोर्ट ने 21 फरवरी 2018 और 30 मई 2018 को कमिश्नर ने प्रारंभिक आपत्ति को खारिज कर दिया। यह कहते हुए कि राजाबाबू को अपना पक्ष रखने के कई मौके दिए जा चुके हैं, लेकिन वह गवाही देने नहीं आए।
गवाहों में सभी ने बताई सच्चाई
– कमिश्नर कोर्ट में राजाबाबू सोनकर के व्यापार से जुड़े मामले पर भी कई लोगों ने अपने बयान दर्ज कराए हैं। इनमें जयदीप नायडू उप प्रबंधक एसबीआई ने बताया कि 8 वाहन मेसर्स आरबीएस कन्स्ट्रक्शन के प्रोपराइटर राजाबाबू को लोन दिया गया। इसी तरह दूसरी गवाही जॉन डेविड कमर्शियल ऑटोमोबाइल ने दी और बताया कि राजाबाबू की फर्म से 4 गाड़ियां आरबीएस कन्स्ट्रक्शन को बेची गई। सहायक आयुक्त आबकारी ने भी बताया कि राजाबाबू के ऊपर 18 लाख 27 हजार 986 रुपए बकाया है। बकाया में से 5 लाख 50 हजार रुपए जमा कराए गए हैं। संयज सोनी आरटीओ की गवाही में पता चला कि 8 वाहन में से 4 मैक्सी केब व 4 स्कूल बस हैं। जो कमर्शियल उपयोग में लाई जा रही हैं।
नामांकन में छुपा ली जानकारी
– कमिश्नर कोर्ट के आदेश में यह बात भी स्पष्ट की गई कि राजाबाबू ने किसान नहीं होने की जानकारी नामांकन फार्म और वोटर लिस्ट में भी छिपाई। किसान होने की पुष्टी भी राजाबाबू नहीं कर सके। इसी आधार पर उनका निर्वाचन शून्य घोषित किया गया।
-
मंडला में लोकायुक्त की रेड: 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ धरे गए मुख्य नगरपालिका अधिकारी गजानंद नाफड़े -
धरमजयगढ़ के कोयलर में बस और ट्रक के बीच सीधी भिड़ंत, 30 यात्री घायल -
जमशेदपुर मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक में घुसी; मंत्री दीपिका पांडे की बेटी तृषा समेत 4 की दर्दनाक मौत -
पूर्वोत्तर में बीजेपी का बड़ा धमाका: मेघालय में क्षेत्रीय दल UDP के 8 विधायक BJP में शामिल, बदला सियासी गणित -
मीराबाई चानू एशियन गेम्स 2026: 49kg वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर मेडल, जानिए क्यों खास है यह जीत -
Bank Strike Alert: अगले हफ्ते लगातार 5 दिन ठप रह सकता है बैंकों में काम, जानिए ग्राहकों पर क्या पड़ेगा असर -
रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 की उम्र में ली अंतिम सांस; बॉलीवुड में शोक की लहर -
DUSU के बाद अब केरल में ABVP का धमाका: SFI के गढ़ ‘त्रिपुनिथुरा संस्कृत कॉलेज’ में दर्ज की ऐतिहासिक जीत -
एशियन गेम्स 2026: शैफाली वर्मा ने रचा इतिहास, एक कैलेंडर वर्ष में बनाए सबसे ज्यादा T20I रन; मंधाना संग 4000 रन की पार्टनरशिप का विश्व रिकॉर्ड -
Asian Games 2026: हरमनप्रीत की कप्तानी में बांग्लादेश से भिड़ेगी भारतीय महिला टीम, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला -
31 अक्टूबर को गुरु का सिंह राशि में गोचर: इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य, मिलेगी तरक्की और आर्थिक मजबूती -
NLMC ने की ₹5,000 करोड़ से अधिक की सरकारी संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश, जानें क्या है पूरी योजना -
IIT बॉम्बे में छात्र ने की आत्महत्या: परीक्षा में ChatGPT से चीटिंग के आरोप के बाद हॉस्टल में फंदे से लटका, कैंपस में भारी प्रदर्शन -
रिटायरमेंट के बाद 23.93 लाख की वसूली का आदेश रद्द, फिर भी पालन नहीं: राज्य सरकार के खिलाफ हाई कोर्ट में अवमानना याचिका दायर -
भारतीय महिलाएं रसोई में बिताती हैं रोज़ाना 3.5 घंटे: जानिए रसोई के काम में भारत, चीन, अमेरिका और रूस का हैरान करने वाला अंतर -
दिल्ली पुलिस और गुजरात क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन: 12 करोड़ की पाकिस्तानी हेरोइन के साथ लॉरेंस-गोदारा गैंग का गुर्गा गिरफ्तार -
iPhone 18 Pro सीरीज की धमाकेदार पहली सेल शुरू: Apple स्टोर के बाहर लगी लंबी कतारें; जानें मॉडल, वेरिएंट और बैंक ऑफर्स -
निरंकारी संत समागम के लिए रेलवे का बड़ा फैसला: भोड़वाल माजरी स्टेशन पर 2 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों को मिला अस्थायी ठहराव -
एशियन गेम्स: श्रीचारणी की घातक गेंदबाजी और शैफाली के तूफान में उड़ा जापान; भारत 8 विकेट से जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचा -
एशियन गेम्स महिला क्रिकेट: सेमीफाइनल की तस्वीरें साफ; 20 सितंबर को बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, फाइनल में भारत-पाक जंग संभव
