Latestमध्यप्रदेश

खबर पढ़ कर जरूर कहेंगे “MP अजब है सबसे गजब है”

टीकमगढ़। मध्य प्रदेश को यूं ही सबसे अजब और सबसे गजब नहीं कहा जाता है. अब यहां एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक सरकारी स्कूल में बच्चों के सामने बार बालाओं का डांस कराया गया.

Tikamgarh School

हैरानी की बात ये है कि स्कूल में परीक्षा के दौर में आयोजित इस कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान कैबिनेट में शामिल एक महिला मंत्री भी मौजूद थी. मामला राज्य के टीकमगढ़ जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहनगढ़ का है। यहां पिछले तीन दिनों से स्कूल परिसर में चल रहे पूर्व मंत्री स्व.सुनील नायक स्मृति वॉलीबॉल और विधायक कप टूर्नामेंट कार्यक्रम के दौरान बार बालाओं द्वारा किये गये डांस में जमकर अश्लीलता परोसी गई।

इसी स्कूल में दो फरवरी से 26 फरवरी तक जहां एक और माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा कक्षा 9 व 11 की वार्षिक परीक्षाएं आयोजित की जा रही है. वही दूसरी और इसी स्कूल प्रांगण में पूरे दिन टूर्नामेंट के मैच खेले जा रहे है, जिससे बच्चों को परीक्षा देना मुश्किल हो रहा है.

आलम ये है कि जिन कक्षों में छात्रों को परीक्षा देना चाहिये वहां मैच खेलने आयी टीमें रूकी हुई है. इस शोर-शराबे के बीच ऐसे में छात्रों की परीक्षाएं स्कूल की छत पर जमीन पर बिठाकर कराई जा रही है। इस पूरे कार्यक्रम में महिला बाल विकास राज्य मंत्री ललिता यादव मुख्य अतिथि हैं और स्थानीय विधायक अनीता यादव कार्यक्रम की संयोजक है.

बच्चों के अभिभावक कहते हैं, ‘बच्चों के पेपर नहीं हो पा रहे हैं. आजकल ये डांस के कार्यक्रम चल रहे हैं. दिन में भी पूरा कार्यक्रम वॉलीबाल टूर्नामेंट का चल रहा है. बच्चे छत पर पेपर दे रहे हैं। एक छात्र  ने कहा कि बहुत तकलीफ़ है. मन नहीं लगता है. छत पर पेपर हो रहे हैं. क्लास में खिलाड़ी रूके है. सर से बोला था तो उन्होंने कुछ नही किया. जब पेपर अच्छे से नहीं दे पायेंगे तो रिज़ल्ट तो खराब होगा ही।

जिला शिक्षा अधिकारी बी एल लुहारिया का तर्क हैं, इस तरह की कोई शिकायत नहीं आई है. अगर शिकायत आयेगी तो कार्रवाई की जायेगी. विभाग ने कोई परमीशन नहीं दी है. ये प्रोग्राम करने वालों से पूछो. हमारे पास ये भी शिकायत नहीं आई की छत पर पेपर करा रहे हैं।

 

Leave a Reply

Back to top button