खनियाधाना/शिवपुरी। शिवपुरी के खनियाधाना में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने एक मंदिर से 50 किलो सोने का कलश चुरा लिया है।
चोरी गए कलश की कीमत करीब 14 से 15 करोड़ बताई जा रही है। चोरों ने देर रात वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि पांच साल पहले भी इस कलश को चोरी करने की कोशिश की गई थी, लेकिन उस वक्त चोरों के मंसूबे कामयाब नहीं हो पाए थे। इससे पहले खनियाधाना और भोती के जैन मन्दिर से सदियों पुरानी जैन प्रतिमाएं भी चोरी जाती रही है, लेकिन इतनी बड़ी चोरी ने नगर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए है। रियासतकालीन श्रीराम मंदिर राजमहल में बना हुआ है और मंदिर का कलश भी काफी पुराना है। ऐतिहासिक धरोहर होने से इसका महत्व और कीमत काफी ज्यादा हो सकती है।
राजमहल के अंदर स्थित इस मंदिर की सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है तीन चार साल पहले बारिश की बजह से बाहर की दीवार गिर गई थी जो की आज तक नहीं बनाई गई है। शहर के बीच बस्ती मे यह मंदिर है। खनियाधाना एक स्वतंत्र रियासत थी। यहाँ कई प्राचीन मंदिर है लेकिन आज तक किसी पुरातत्व अधिकार ने यहा की सुध नही ली कोई भी मंदिर पुरातत्व विभाग के संरक्षण मे नहीं है।
मंदिर कलश चोरी के विरोध में आज बाजार बंद का निर्णय लिया गया है।लोगों के बढ़ते आक्रोश के बीच डॉग स्क्वैड एंव फिंगर प्रिंट एक्पर्ट मौके पर पहुंच गए हैं। एसडीओपी ने इस मामले में लोगों से 24 घंटे का समय मांगा है। बताया जा रहा है की करीब 1.5 महीने पहले मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए नांदेड़ ( महाराष्ट्र) के कारीगर आए थे। मंदिर 300 साल पुराना है। इस मंदिर के कलश का डिजाइन ओरछा के मंदिर का कलश दोनों एक समान थे।
-
तो सूना हो जाएगा कचहरी चौराहा, चाय पान को तरस जाएंगे यहां के कारोबारी, शासकीय कार्यालय शहर के बाहर जाने के बाद नगर निगम प्रशासन फुटपाथी कारोबारियों को भी यहां से बेदखल करने पर आमदा -
बजट: स्लीमनाबाद टनल अप्रैल 2026 तक, विजयराघवगढ़ किले का होगा पर्यटन कायाकल्प; माइनिंग हब और नगर ढांचे को बड़ी सौगात -
मध्य प्रदेश का 4.65 लाख करोड़ का बजट पेश नए करों से राहत, महिला–किसान–युवा केंद्र में; ‘लाड़ली बहना’ से लेकर 1 लाख सोलर पंप तक बड़ी घोषणाएं, जानिए सब कुछ -
सनशाइन अकादमी में आयोजित हुआ विदाई समारोह, सम्मानित हुए नन्हे मेधावी छात्र -
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन की तैयारियों का जायजा लेने बरही पहुंचे विधायक, कलेक्टर व एसपी -
इस बार जिला पुलिस बल की बजाय आरपीएफ पर भरोसा किया मुखबिरों ने, सटीक सूचना पर आरपीएफ ने गांजा तस्कर को पकड़ कर किया कोतवाली पुलिस के हवाले, 18 किलो प्रतिबंधित गांजा बरामद -
श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हरा कर T20 वर्ल्ड कप से किया लगभग बाहर -
350 पाव देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार, ऑपरेशन शिकंजा के तहत बाकल पुलिस की कार्रवाई -
एलएंडटी कंपनी के श्रमिकों का धैर्य अब देने लगा जवाब, लंबित मांगों को लेकर श्रमिकों ने शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल -
शिवपुरी में वकील की हत्या के विरोध में जिला न्यायालय के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से हुए विरत, एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग ने पकड़ा जोर -
दैहिक शोषण का आरोप लगने के बाद कथावाचक उत्तम स्वामी जबलपुर आश्रम से फरार, राजस्थान की युवती ने लगाया है 13 साल तक दैहिक शोषण करने का आरोप -
T20 Ind Vs Pak महाशिवरात्रि पर भारत का विजयी अभिषेक, लगातार आठवीं बार पाकिस्तान को T20 वर्ल्ड कप में धूल चटाई, फिर नहीं मिलाया टॉस में सूर्या ने सलमान से हाथ -
भारत के खिलाफ फिर लड़खड़ाई पाकिस्तान की पारी, उस्मान भी हुए आउट -
प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया के आगमन पर जिले की महिला पदाधिकारियों में दिखा गजब का उत्साह, महिला अध्यक्ष बनने कई ने पेश की दावेदारी -
महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर देव प्रभाकर शास्त्री दद्दा जी के नाम डाक विभाग ने जारी किया टिकट -
नीलकंठेश्वर धाम में महाशिवरात्रि को लेकर तैयारियां पूरी, हजारों शिवभक्त होंगे शामिल, क्षेत्र में निकलेगी भव्य शिव बारात -
जयपुर के पास भीषण सड़क हादसे में जबलपुर के 5 लोगों की दर्दनाक मौत -
प्रतिभा और परिश्रम का परिणाम: भाजपा नेता पीताम्बर टोपनानी की होनहार बेटी डॉ. स्वाति टोपनानी ने MDS में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त कर बढ़ाया कटनी का गौरव, मंत्री- सांसद ने सराहा -
सेवा तीर्थ से नई शुरुआत: पीएम मोदी ने संभाला नया कार्यालय, पहले दिन किसानों और महिलाओं के लिए किए बड़े फैसले -
टी20 विश्वकप 2026 का पहला बड़ा उलटफेर: जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया, 170 चेज नहीं कर सके कंगारू
