Saturday, May 23, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

खनन माफिया की पुलिस पार्टी पर फायरिंग, 30 लोगों पर मामला दर्ज

मुरैना। खनन माफिया के बुलंद हौंसलों की एक ओर घटना मुरैना में सामने आई। यहां रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने पहले कार को टक्कर मारी और फिर जब घायल को लेने पुलिसकर्मी गए तो खनन माफिया ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग भी की। पुलिस ने इस मामले में 30 से ज्यादा लोगों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक घटना सिविल लाइन थाना इलाके के सिकरौदा नहर के पास की देर रात हुई। यहां रेत से भरी ट्रेक्टर ट्रॉली ने एक कार को टक्कर मार दी। पुलिस को दुर्घटना की सूचना मिली तो पुलिस पार्टी घायल को रेस्क्यू करने पहुंची।

पुलिस को देखकर बौखलाए खनन माफिया ने फायरिंग शुरु कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। जिसके बाद रेत माफिया फरार हो गए। पुलिसकर्मियों ने इस घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी जिसके बाद करीब 30 लोगों पर हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में किया मामला दर्ज।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply